बिहार के अंचल अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे राज्य की राजस्व व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है अधिकारियों का कहना है कि नए अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी पद से उनकी भूमिका कमजोर होगी और काम में भ्रम बढ़ेगा इस कारण जमीन की मापी, दाखिल-खारिज और महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्रों के सत्यापन जैसे कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं