ब‍िहार: आलू के बोरों में दबी थी सवा करोड़ की शराब, राजस्‍थान नंबर के ट्रक से हो रही थी तस्‍करी 

पुल‍िस ने 1177 कार्टन व‍िदेशी शराब बरामद की है. बेगूसराय पुल‍िस ने राजस्‍थान नंबर के ट्रक को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार में ट्रक से भरा शराब बरामद हुआ.

बिहार में शराबबंदी होने के बाद अवैध तरीके से शराब की तस्‍करी हो रही है. बेगूसराय पुलिस ने NH-31 पर एक ट्रक पकड़ा, ज‍िसमें करीब सवा करोड़ की शराब थी. तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक पर आलू के बोरे लाद रखे थे. ऊपर से देखने पर यह एक सामान्य माल वाहक ट्रक लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने बहदरपुर गांव के पास ट्रक रोककर तलाशी ली, तो बोरों के परतों के नीचे का सच सामने आया. आलू के बोरों के बीच में छिपाकर रखे गए 1177 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए, जिसकी बजार मूल्य डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है.

संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने रोका 

बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप ट्रक के जरिए ले जाई जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लाखो थाना की पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस टीम ने NH-31 फोरलेन पर बहदुरपुर ढाला के समीप घेराबंदी कर दिया. इसी दौरान संदिग्ध ट्रक के वहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया. 

1177 कार्टन से भरा ट्रक बरामद किया 

ट्रक की तलाशी ली गई, तो आलू के बोरे के बीच करीब 1177 कार्टन लगभग 11200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है. राजस्थान के बाड़मेर जिले के सेडवा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर सिहानिया गांव के रहने वाले मोहम्‍मद इलियास के पुत्र शाहरुख एवं हरचंद्र राम के पुत्र गोरखा राम को गिरफ्तार किया गया है‌, इनसे पूछताछ कर कर पता लगाया जा रहा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी.  

विदेशी शराब खपाने की योजना थी 

इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इतनी भारी मात्रा में विदेशी शराब किस इलाके में खपाने की योजना थी. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में कार्रवाई चल रही है. एसपी मनीष ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर के रेस्टोरेंट ने लुंगी और चप्‍पल पहनकर अंदर जाने से रोका, शख्‍स ने वीड‍ियो कर द‍िया वायरल 

Featured Video Of The Day
खरगे की किस बात पर हंस दिए पीएम मोदी मोदी, दोस्तों की तरह मिले राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी