फूलों से सजी क्रेटा, अंदर करोड़ों का गांजा! पुलिस ने रोका तो बोले- 'शादी में जाना है... लेट हो रहा', दो भाई गिरफ्तार

Bihar Smuggling: बिहार में एसटीएफ और पुलिस ने नेपाल सीमा पर शादी की फूलों से सजी क्रेटा कार से करोड़ों का गांजा बरामद किया है. पुलिस को चकमा देने के लिए दो सगे भाइयों ने गाड़ी को दूल्हे की कार बनाया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. रणजीत कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस ने नेपाल सीमा पर शादी की फूलों से सजी क्रेटा कार से करोड़ों का गांजा बरामद किया है.

Bihar News: बिहार में पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा तस्करों ने एक ऐसा नायाब तरीका निकाला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. शादियों के इस सीजन का फायदा उठाकर तस्करों ने करोड़ों रुपये के गांजे को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए फूलों से सजी एक क्रेटा कार का इस्तेमाल किया. ऐसा दिखाया गया जैसे इस कार से दूल्हा जाने वाला है. लेकिन बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस की मुस्तैदी ने इस शातिर खेल का भंडाफोड़ कर दिया.

शादी की गाड़ी से तस्करी की कोशिश

सुरसंड थाना पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते गांजे की एक बड़ी खेप आने वाली है. पुलिस ने जब भारत-नेपाल सीमा के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की, तो उन्हें फूलों से सजी एक लाल रंग की क्रेटा कार आती दिखी.

पुलिस ने जब उसे रोका, तो कार सवारों ने बहाना बनाया कि वे शादी में जा रहे हैं और उन्हें देर हो रही है. इसके बाद उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया.

गाड़ी की तलाशी में उड़े होश

जब पुलिस ने संदेह के आधार पर उस सजी-धजी कार की गहन तलाशी ली, तो उसके भीतर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए. कार के अंदर से कुल 142 किलोग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.

Advertisement

सगे भाई चढ़े पुलिस के हत्थे

इस मामले में पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के मसहा निवासी विकास महतो और अमित कुमार के रूप में हुई है. ये दोनों उमेश महतो के बेटे हैं और आपस में सगे भाई हैं. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल हो रही क्रेटा कार को जब्त कर लिया है और अब दोनों भाइयों के आपराधिक रिकार्ड और उनके पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- केमिकल लोचा कर लूटने वाले धरे गए, 95 लाख कैश के साथ पकड़े गए 8 शातिरों का 'जादू' देख पुलिस भी हैरान

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi UAE Visit: भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश... UAE का बड़ा ऐलान | Breaking | Top News | NDTV