- बिहार में SIR के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई जिसमें लाखों मृत और प्रवासी वोटरों के नाम हटाए गए हैं.
- निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार बिहार में करीब छियासठ लाख वोटरों के नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से कटे हैं.
- गोपालगंज जिले से तीन लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं.
Bihar Voter List: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद इस लिस्ट को तैयार किया गया है. पुनरीक्षण के दौरान पूरे राज्य में BLO ने घर-घर जाकर वोटरों की जांच की. जिसके बाद लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी सामने आई. निर्वाचन आयोग ने जांच के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दी है. दावा-आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है. एक महीने की समय सीमा पूरा होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. जिससे राज्य के आगामी सभी चुनावों में वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे.
बिहार में 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे
निर्वाचन आयोग द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई बिहार की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से यह जानकारी मिली है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटरों के नाम कटे. चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था. यानी करीब 65.64 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं.
जिला | पहले | अब | कितने नाम कटे |
पश्चिम चंपारण | 2760990 | 2569614 | 191376 |
पूर्वी चंपारण | 3689848 | 3373055 | 316793 |
शिवहर | 324095 | 295929 | 28166 |
सीतामढ़ी | 2627133 | 2382171 | 244962 |
मधुबनी | 3376790 | 3024245 | 352545 |
सुपौल | 1640664 | 1512457 | 128207 |
अररिया | 2082486 | 1924414 | 158072 |
किशनगंज | 1231910 | 1086242 | 145668 |
पूर्णिया | 2268431 | 1994511 | 273920 |
कटिहार | 2229063 | 2044809 | 184254 |
मधेपुरा | 1432119 | 1334043 | 98076 |
सहरसा | 1391674 | 1260078 | 131596 |
दरभंगा | 3003167 | 2799852 | 203315 |
मुजफ्फरपुर | 3486215 | 3203370 | 282845 |
गोपालगंज | 2055845 | 1745482 | 310363 |
सीवान | 2609314 | 2387603 | 221711 |
सारण | 3134108 | 2860885 | 273223 |
वैशाली | 2674245 | 2448292 | 225953 |
समस्तीपुर | 3145370 | 2861415 | 283955 |
बेगूसराय | 2245144 | 2077388 | 167756 |
खगड़िया | 1216202 | 1136651 | 79551 |
भागलपुर | 2400414 | 2155802 | 244612 |
बांका | 1547863 | 1430517 | 117346 |
मुंगेर | 1050149 | 975222 | 74916 |
लखीसराय | 782424 | 733600 | 48824 |
शेखपुरा | 511468 | 485212 | 26256 |
नालंदा | 2316081 | 2177576 | 138505 |
पटना | 5047194 | 4651694 | 395500 |
भोजपुर | 2221986 | 2031154 | 190832 |
बक्सर | 1351861 | 1264216 | 87645 |
कैमूर (भभुआ) | 1216081 | 1142141 | 73940 |
रोहतास | 2296423 | 2140273 | 156148 |
अरवल | 541748 | 511568 | 30180 |
जहानाबाद | 834402 | 781313 | 53089 |
औरंगाबाद | 1927443 | 1767463 | 159980 |
गया | 3147156 | 2901493 | 245663 |
नवादा | 1812248 | 1685798 | 126450 |
जमुई | 1340090 | 1248208 | 91882 |
इस लिस्ट के अनुसार बिहार में कुल वोटर की संख्या पहले 7 करोड़ 89लाख 69 हजार 844 थी. जो अब घट कर 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 रह गई है. ऐसे में निर्वाचन आयोग के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के पहले चरण में बिहार में कुल 65 लाख 64 हजार 75 वोटरों के नाम कटे.
किस जिले में कितने वोटरों के नाम कटे
किशनगंज में 1,45,913 वोटरों के नाम कटे.
सहरसा में करीब 1.31 लाख वोटरों के नाम कटे.
खगड़िया में 79,551 मतदाताओं के नाम कटे.
सारण में 2.73 लाख वोटर्स के नाम कटे.
शेखपुरा में 26,256 वोटर्स के नाम कटे.
बक्सर में 87,645 वोटर्स के नाम कटे.
सुपौल में 1 लाख 28 हजार 207 वोटर्स के नाम कटे.
भागलपुर में कुल 2 लाख 44 हजार 612 मतदाताओं के नाम कटे हैं.
पश्चिम चंपारण में 1,91,376 वोटर्स के नाम कटे.
गोपालगंज में 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे.
मुजफ्फरपुर में 2 लाख 82 हज़ार 845 वोटरों के नाम कटे.
पहले और अब के कुल वोटरों के जरिए मतदाता घटने का आंकड़ा
- गोपालगंज में पहले कुल वोटरों की संख्या 20 लाख 55 हज़ार, 843 थी. लेकिन अब ड्रॉफ्ट सूची में यहां 17 लाख 48 हज़ार 482 वोटर रह गए है. ऐसे में यहां 3 लाख 7 हज़ार 361 वोटरों के नाम कटे
- किशनगंज में पहले 12 लाख 31 हज़ार 910 वोटर थे. अब 10 लाख 86 हज़ार 242 रह गए है. ऐसे में यहां 1 लाख 45 हज़ार 668 लोगों के नाम कटे.
- कटे.
- भागलपुर जिल में पहले 24 लाख 414 वोटर थे. अब यहां 21 लाख 55 हजार 802 वोटर रह गए हैं. ऐसे में यहां 2 लाख 44 हजार 612 वोटरों के नाम हटाए गए.
- मुजफ्फरपुर में पहले कुल वोटरों की संख्या 34 लाख 86 हज़ार 215 थी. अब यहां 32 लाख 3 हज़ार 370 रह गई है. ऐसे में यहां 2 लाख 82 हज़ार 845 वोटरों के नाम कटे.
- बिहार के सबसे छोटे जिलों के रूप में जाने जाने वाले शिवहर में पहले कुल वोटरों की संख्या 3 लाख 24 हज़ार थी. अब यहां 2 लाख 95 हजार वोटर रह गए है. ऐसे में शिवहर में कुल 29 हज़ार मतदाता के नाम हटाए गए.
बिहार के किस जिले से कितने वोटरों के नाम कटें, देखें कंपाइल लिस्ट
विपक्षी दलों ने वोटबंदी बता किया है विरोध
हालांकि निर्वाचन आयोग के इस पुनरीक्षण का बिहार के विपक्षी दलों ने विरोध किया है. विपक्षी दलों ने इस अभियान को वोटबंदी करार दिया है. इस मामले में विपक्षी दलों के साथ-साथ कई संस्थाएं भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है. लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सबसे अहम बात यह है कि SIR की प्रक्रिया से बिहार में कितने वोटरों के नाम कटे. ड्रॉप्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आ गई है.
यह भी पढ़ें - बिहार में रिवीजन के बाद नया वोटर लिस्ट जारी, अपना नाम ऐसे कर सकते हैं चेक