नालंदा में महज 10 रुपये के लिए बस कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई, लात-घूंसों से पीटने का वीडियो वायरल

Bihar News: नालंदा के अस्थावां में 10 रुपये किराया मांगने पर बस कंडक्टर और ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी गई. विवाद में गुंडों ने बस में घुसकर दोनों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बस में कडंक्टर और ड्राइवर को पीटते हुए लोग

Bus conductor viral video: बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ के अस्थावां थाना क्षेत्र से सरेआम गुंडागर्दी की एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. जिसमें एक कंडक्टर और ड्राइवर कुछ लोगों बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे है. जांच में यह वीडियो बिहारशरीफ से सरमेरा जा रही एक निजी बस का है. जिसमें कुछ दबंगों ने न केवल चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. यह पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मात्र 10 रुपये के लिए बुला लिए गुंडे

वीडियो के वायरल होने के बाद जब घटना के संबंध में बस मालिक ई. शशांक राज से बातचीत की गई तो उन्होंने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बस ‘जय बाबा गोबिंद' बुधवार की शाम बिहारशरीफ से सरमेरा के लिए निकली थी. रास्ते में मोरा पिचासा से एक युवक बस में सवार हुआ, जिसे मुस्तफापुर मालती गांव उतरना था. विवाद तब शुरू हुआ जब कंडक्टर ने निर्धारित किराया 20 रुपये मांगा, लेकिन युवक महज 10 रुपये देने पर अड़ गया. बहस बढ़ने पर युवक ने फोन कर अपने साथियों को गांव के पास बुला लिया.

देखें बस के कंडक्टर से मारपीट का वीडियो

बस में घुसकर पहले की मारपीट फिर छीने रुपये

जैसे ही बस मालती गांव के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद  6 से ज्यादा युवकों ने बस को रुकवाकर उसके अंदर दाखिल हो गए. इसके बाद आरोपियों ने कंडक्टर को जमकर लात घूसों से पीटा फिर बस से नीचे उतारकर सड़क पर भी उसकी जमकर पिटाई की. आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने कंडक्टर के पास रखे करीब 25 हजार रुपये भी लूट लिए. बीच-बचाव करने आए चालक को भी बुरी तरह पीटा.

Advertisement

पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं होने की कही बात

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में अस्थावां थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी से फिलहाल इंकार किया है.

यह भी पढ़ें; शिवहर सदर अस्पताल में 'जुगाड़' वाला इलाज, दरोगा के टूटे पैर पर बांधा कार्टून, वायरल हुआ वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Modi-Meloni Meeting: PM Modi के गिफ्ट पर बीच डिबेट भिड़ गए कांग्रेस-BJP प्रवक्ता! |Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article