गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुजफ्फरपुर, 72 घंटे में दूसरी हत्या...कारोबारी के बाद युवती को गोलियों से भूना

Muzaffarpur, Crime News: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. जमीन कारोबारी के बाद बदमाशों ने सदर थाना इलाके युवती की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जमीन कारोबारी पर गोली चलाता हुआ बदमाश
NDTV

Muzaffarpur New: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनकी बंदूकें अब बिना देखे ही लोगों को निशाना बना रही हैं. शनिवार और रविवार को अपनी गोलियों से लोगों का निशाना बनाने के ठीक 72 घंटे बाद यानी सोमवार शाम को इन बेखौफ अपराधियों ने एक और दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है. इस बार एक युवती उनकी गोलियों का निशाना बनी है. बदमाशों ने सदर थाना इलाके के सब्जी मंडी हनुमान मंदिर के पास इस घटना को बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना की जांच में जुटी गई है.

 ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर ली जमीन कारोबारी की जान

बता दें कि पिछले दिनों शनिवार को कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप दो बाइक सवार को अपना निशाना बनाया था और इसके बाद आज यानी सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दरभंगा पुराने मुख्य मार्ग के पास जमीन कारोबारी की गोली से बीच सड़क पर छलनी कर दिया था. जिसमें मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई थी. सोमवार को प्रभाकर सिंह अहियापुर स्थित अपने घर से शहर की ओर निकल रहे थे. तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभाकर को तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

लोगों ने रास्ता किया जाम
Photo Credit: NDTV

गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम

दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने अहियापुर बाजार समिति के पास मुजफ्फरपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगी. हालात की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी, एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हाऔर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.अधिकारियों के आश्वासन के बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने मुजफ्फरपुर दरभंगा मुख्य मार्ग को कुछ समय के लिए बंद कर दिया .वही मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद गुस्साए लोगों ने जाम समाप्त करवाया. साथ जमीन कारोबारी के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Photo Credit: NDTV

परिजन का झलका दर्द

मृतक के परिजन अजय सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में गोली चलना, लूट और छिनतई अब आम बात हो गई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. आज मेरे परिजन को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, कल किसी और के साथ यही होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News
Topics mentioned in this article