भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल-तोड़फोड़, पुल‍िस ने क‍िया लाठी चार्ज; 3 पुल‍िसकर्मी घायल 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे. पुल‍िस को लाठी चार्ज करना पड़ा. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जूते-चप्पल चले. (वायरल वीडियो का जिफ फाइल))

ब‍िहार के मुजफ्फपुर ज‍िले में आयोज‍ित पशु मेले में भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बुधवार शाम बवाल हो गया. जमकर तोड़फोड़ हुई, जिसकी वजह से पुल‍िस को लाठी चार्ज करना पड़ा. इस दौरान 3 पुल‍िसकर्मी भी घायल हो गए. लोग कार्यक्रम छोड़कर भाग खड़े हुए. कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दो द‍िन पहले भी इसी मेले में स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था.

पशु मेले में पहुंचे थे खेसारी 

औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय कई वर्षों से मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के गरहा में पशु मेले का आयोजन कराते आ रहे हैं. इस साल भी पशु मेले का आयोजन कराया गया है, ज‍िसमें बुधवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम था. इसकी वजह से मेले में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. खेसारी लाल यादव पशु मेले में पहुंचकर मंच पर जैसे ही गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई, और मंच पर जूते-चप्पल फेंकने लगे. पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की तो बवाल हो गया. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

पुलिस ने किया लाठी चार्ज   

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लोग अचानक कार्यक्रम के दौरान स्टेज की तरफ जूते-चप्पल बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. दूसरी तरफ पुलिस उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करती हुई नजर आ रही है, और फिर लोग इधर-उधर भागने लगे. कार्यक्रम में एक लाख से अध‍िक लोग पहुंचे थे.

Advertisement

आयोजक पर लापरवाही का आरोप  

मामले में मुजफ्फरपुर के वरीष्‍ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने मेला प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेला प्रबंधन ने जो प्रशासन की सूचना दी थी, उसके अनुसार तकरीबन 30 से 40 हजार लोगों की भीड़ वहां आने की संभावना थी, लेकिन इस कार्यक्रम में एक से डेढ़ लाख लोग पहुंच गए थे, ज‍िसकी वजह से पुलिस प्रशासन को भी काफी मशक्कत करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद चांद की ओर उड़ान, NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन

Featured Video Of The Day
Iran से जंग में अपने ही घर में हार गए ट्रंप? Approval Rating गिरकर 33% रह गई | Sucherita Kukreti