बिहार में मोबाइल चोरी के शक में महिला की पिटाई, बाल खींचे और जड़े थप्पड़ ही थप्पड़

Bihar News: लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार महिलाओं के मोबाइल चोरी हो रहे हैं. इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक महिला को बाजार में ही पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चोरी के शक में महिला की पिटाई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के कटिहार में मोबाइल चोरी के शक में एक महिला को भीड़ ने पकड़कर सार्वजनिक रूप से पीटा
  • पीटने वाली महिलाओं ने आरोपी के बाल खींचे और उसे थप्पड़ मारकर बुरी तरह से प्रताड़ित किया
  • पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के गुस्से के सामने उसकी मिन्नतें काम नहीं आईं
पटना:

पुरुष चोरों को पिटते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी महिला चोर की पिटाई देखी है? बिहार के कटिहार में मोबाइल चोरी के शक में कुछ महिलाओं ने एक महिला को पकड़कर बुरी तरह से पीटा. इस घटना का वीडियो भयावह है. भीड़ के बीच एक महिला खुद को बचाने की कोशिश कर रही है. वहीं उसके आसपास मौजूद महिलाएं उसके बालों को पकड़कर  उसे थप्पड़ जड़ रही हैं. पिटाई कर रहीं महिलाओं का कहना है कि इसने मोबाइल चुराया है.

ये भी पढ़ें- जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, 'मफलर' की वजह से बेगुनाह की हो गई हत्या

चोरी के शक में महिला को जमकर पीटा

मोबाइल चोरी का ये मामला कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के फलका बाजार का बताया जा रहा है. यहां के लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कई दिनों से लगातार महिलाओं के मोबाइल चोरी हो रहे हैं. इसी दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक महिला को बाजार में ही पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने पकड़ी गई महिला के बालों को खींचते हुए उसे जमकर पीटा. 

बाल खींचे और खूब जड़े थप्पड़

हालांकि इस दौरान पीड़िता खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है. वह मिन्नतें करती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. महिलाओं में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने आरोपी महिला के बाल खींचते हुए उसे कई थप्पड़ जड़ दिए. ये मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुछ भी नहीं मिला. जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
दिल्ली में 4 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह गिरी!