Bihar: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मधेपुरा का अमृत भारत स्टेशन? उद्घाटन से पहले ही दीवारों में आईं दरारें, 16 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल

Bihar News: मधेपुरा के दौराम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत 16 करोड़ रुपये के कंस्ट्रक्शन काम में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. उद्घाटन से पहले दीवारों में दरारें आ गईं जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने हाई-लेवल जांच की मांग की. पढ़िए रमण कुमार की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dauram Madhepura Railway Station
NDTV

Dauram Madhepura Railway Station: बिहार के मधेपुरा जिले में सरकार की एक दूरगामी परियोजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती हुई नजर आ रही है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत हाईटेक तरीके से बन रहा मधेपुरा का दौराम रेलवे स्टेशन अब सवालों के घेरे में है.16 करोड़ 18 लाख रुपये की  इसके पुनर्विकास के लिए केंद्र सरकार ने इस स्टेशन के लिए मंजूर किए थे, लेकिन अब करोड़ों की इस योजना पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के गंभीर आरोप लग रहे हैं.आलम यह है कि स्टेशन का अभी विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है, लेकिन नवनिर्मित दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें दिखाई देने लगी हैं.

डेडलाइन खत्म, काम अधूरा

स्टेशन भवन की हालत देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि जब शुरुआत में ही यह हाल है, तो आगे यात्रियों की सुरक्षा कैसे होगी? इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्रियों के लिए आकर्षक भवन, बेहतर प्रतीक्षालय, हाइटेक शौचालय, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग और सौंदर्यीकरण  जैसी सुविधाओं का निर्माण होना था. तय समय सीमा के अनुसार, यह कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था , लेकिन अब 2026 आने को है और स्टेशन का काम अभी तक अधूरा पड़ा है. स्टेशन की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय लोग और यात्री हतप्रभ हैं.

निर्माण की गुणवत्ता पर खड़ा किया सवाल

स्टेशन की वर्तमान हालत देख स्थानीय लोग हतप्रभ है. जिसने  निर्माण की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. स्टेशन के आस पास के रह रहे लोगों का आरोप है कि सरकारी पैसों की खुली लूट हुई है . निर्माण एजेंसियों ने सिर्फ खानापूर्ति की है. जिस भवन की दीवारों में शुरुआत में ही दरारें आ गईं, वह भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

DRM से जांच की मांग

स्टेशन पर व्याप्त इस अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ अब जनता ने मोर्चा खोल दिया है.  लोगों का कहना है कि मधेपुरा रेलवे स्टेशन को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा. इसके लिए जनता ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. 

Advertisement

आंदोलन की चेतावनी

लोगों ने दोषी अधिकारियों और निर्माण कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा.यात्रियों का कहना है कि उन्हें आधुनिक सुविधा की उम्मीद थी, लेकिन स्टेशन की हालत देखकर भरोसा टूटता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar: बगहा प्रभारी SP ने 8वीं की छात्रा के सपनों को दी उड़ान, कुछ देर के लिए अमृता बनी जिले की कप्तान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | ब्राह्मणों पर Rajkumar Bhati ने परोसा ज्ञान तो एंकर ने की बोलती बंद! NDTV India