बिहार: अनंत सिंह ने पटना में ललन सिंह से की मुलाकात, जानें क्या हैं सियासी मायने

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति और जेडीयू नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई है. अनंत सिंह अभी हाल ही पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनंत सिंह ने पटना में ललन सिंह से की मुलाकात

पटना: हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार के जीत दर्ज करने के बाद बिहार में राजनीतिक सुगबुगाहट बरकरार है. बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम की चर्चा और नेताओं की मुलाकात और बयान से सियासी महकमे में गहमागहमी जारी है. इस बीच मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को पटना में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और पार्टी सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की.

30 मार्च को एमएलसी पद छोड़ेंगे नीतीश

माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की राजनीति और जेडीयू नेतृत्व को लेकर चर्चा हुई है. अब सबकी निगाहें नीतीश कुमार पर टिकी हैं कि क्या वे 30 मार्च तक विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा देंगे या नहीं. नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे. 

यह मुलाकात ललन सिंह के आवास पर हुई और सूत्रों द्वारा इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मोकामा के प्रभावशाली विधायक अनंत सिंह को हाल ही में दुलारचंद यादव हत्याकांड में सशर्त जमानत पर रिहा किया गया था. उन्हें 1 नवंबर, 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई एक घटना के बाद बरह के लाडमा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान उन्होंने लगभग चार महीने जेल में बिताए. 

'निशांत कुमार बेहतर सीएम कैंडिडेट'

बता दें कि अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर कहा, "दिल्ली क्या कोई विदेश है? आज के समय में आदमी दिन भर में चार बार दिल्ली अप-डाउन कर सकता है. एक घंटा जाने में लगता है और एक घंटा आने में. दिल्ली कोई दूर नहीं है.' उन्होंने आगे जोड़ा कि नीतीश जो भी फैसला लेंगे, उससे जनता का ही फायदा होगा."  साथ ही अनंत सिंह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-

निशांत कुमार सबसे बेहतर CM कैंडिडेट, अनंत सिंह ने नीतीश पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला

Anant Singh News: लैंड क्रूजर से 90 बार उतरे अनंत सिंह, कुलदेवी मंदिर के पुजारी को 'दक्षिणा' में दिया शिवाला का वचन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तबाही के ढेर पर पश्चिम एशिया? एक गलती और जिंदगी नर्क बन जाएगी! | Trump | Nuclear