ब‍िहार: दोस्‍त के स‍िर में मारी गोली, मामूली कहासुनी में की हत्‍या  

दोनों युवक बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान दोनों में व‍िवाद हो गया, और युवक के स‍िर में गोली मार दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम.

रोहतास के सासाराम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, ज‍िससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान काजीपुरा निवासी अभिषेक गोस्वामी (35) उर्फ लुलु के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह सासाराम नगर पूजा समिति का सक्रिय सदस्य भी था. घटना के बाद मोहल्ले में भय और आक्रोश का माहौल है. 

मामूली विवाद में हत्या 

मंगलवार रात करीब 10 बजे काजीपुरा स्थित शिव मंदिर के समीप कुछ युवक आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप धारण कर गया. 

ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही साथी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगते ही अभिषेक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक के सिर में 3 से 4 गोलियां दागी. 

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य  

घटना की सूचना पर सासाराम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी. सदर डीएसपी-1 विप्लव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

Advertisement

घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. 

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.  उन्होंने जांच अधिकारियों को सभी पहलुओं पर गहन जांच करने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.  पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है और हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है. 

Advertisement

पुलिस कर रही छापामारी  

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है.  पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाद काजीपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है. 

यह भी पढ़ें: रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर सवाल? क्या अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं दिखेगी Ro-Ko की जोड़ी

Featured Video Of The Day
असद एनकाउंटर के बाद UP Police ने चलाया आपॅरेशन! | CM Yogi | Syed Suhail
Topics mentioned in this article