Bihar: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त; एक निकली प्रेग्नेंट

बिहार के बेतिया में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया और संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के बेतिया में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है.

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां योगपट्टी प्रखंड के शनिचरी अंतर्गत बहुअरवा गांव में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिला प्रशासन की टीम ने देर रात छापेमारी कर 6 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. इस घिनौने कारोबार को चलाने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता और अभय कुमार यादव समेत 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

देर रात ढाई बजे प्रशासन मारा छापा

चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर आलोक कुमार ने बताया कि पटना की 'मिशन मुक्ति फाउंडेशन' से शनिचरी में चल रहे इस अवैध धंधे की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, प्रयास जैक संस्था, ग्राम नियोजन केंद्र नरकटियागंज और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने जिला पुलिस बल के साथ मिलकर एक विशेष टीम बनाई. शनिवार देर रात करीब ढाई बजे इस संयुक्त टीम ने बहुअरवा गांव में अचानक छापेमारी की जिससे वहां हड़कंप मच गया.

रोजगार के बहाने लाई गई थीं लड़कियां

जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई सभी 6 लड़कियां नाबालिग हैं. इनमें से 5 लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लाया गया था जबकि एक लड़की बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है.

संस्था की सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान ये लड़कियां ऑर्केस्ट्रा संचालक रामबाबू गुप्ता और उसके सहयोगियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं. पीड़ितों ने बयान दिया है कि उन्हें मोटी कमाई और अच्छे रोजगार का लालच देकर यहां लाया गया था लेकिन बाद में डरा-धमकाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा.

Advertisement

एक नाबालिग लड़की गर्भवती

इस पूरे मामले का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बचाई गई लड़कियों में से एक नाबालिग लड़की गर्भवती पाई गई है. वह मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता के ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थी. फिलहाल सभी पीड़ित लड़कियों को प्रशासन की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनकी काउंसलिंग की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के बाकी नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें- रोबोट वाला रेस्टोरेंट, यहां 'रोबो दीदी' टेबल तक पहुंचाती है खाना, अनोखे अंदाज में होता है वेलकम

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak से लेकर CBSE Board Exam पर Kiren Rijiju ने क्या कुछ कहा? | NDTV Exclusive
Topics mentioned in this article