ब‍िहार:  8 महीनों से बेड़‍ियों में जकड़ा प‍िता, चंदा मांगकर बाबा बागेश्‍वर धाम ले गया बेटा 

बेटे को उम्‍मीद है क‍ि उनके प‍िता बाबा बागेश्‍वर के यहां ठीक हो जाएंगे, इसी उम्‍मीद से उन्हें धाम लेकर जा रहे हैं. पैसे नहीं थे तो 100-100 रुपये चंदा इकट्ठा क‍िया.   (गौरव कुमार की रिपोर्ट )

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पिता के पैर में बेड़ियां लगाकर बागेश्वर धाम ले गया बेटा.

पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग बेड़‍ियों से जकड़े नजर आए. उनके दोनों पैरों में लोहे की जंजीरें बंधी थीं, और उन पर दो ताले लगे हुए थे. उनका ये हाल कोई और ने नहीं, बल्‍क‍ि उनके बेटों ने क‍िया. यह दृश्य देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. बुजुर्ग का नाम ज‍ितेंद्र ताती है, और वे जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित अमारी गांव के रहने वाले हैं.

बेटों ने जंजीरों में जकड़ा 

ज‍ितेंद्र ताती पिछले करीब 8 महीनों से इसी हालत में जिंदगी जी रहे हैं.  जितेंद्र ताती ने बताया कि कभी-कभी उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है, ज‍िसकी वजह से उनके बेटों ने उन्हें काबू में रखने के लिए पैरों में जंजीर डाल दी. उन्होंने कहा कि पहले पांच ताले लगाए गए थे, लेकिन अब दो ताले ही बचे हैं. 

चंदा इकट्ठा करके बागेश्वर धाम ले गए 

जब बेटे अभिलाष कुमार से बात की गई तो उसने कहा कि पिता गांव में लोगों से झगड़ा और गाली-गलौज करने लगते हैं. मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है, इसलिए सुरक्षा में बेड़ियां लगाई गई है. अब चंदा इकट्ठा करके प‍िता को बाबा बागेश्वर धाम लेकर जा रहे हैं, ताकी उनकी मानसिक स्थिति में सुधार हो सके. बेटे को उम्मीद है कि बागेश्वर धाम में उनके पिता ठीक हो जाएंगे.   

यह भी पढ़ें: '60 दिन में नौकरी ढूंढो या अमेरिका छोड़ो!'टेक कंपनियों में छंटनी ने उड़ाई भारतीय प्रोफेशनल्स की नींद, वतन वापसी को मजबूर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Big Breaking | बकरीद पर कुर्बानी को लेकर Humayun Kabir का बड़ा बयान| BREAKING NEWS