बिहार: दफ्तर से खींचकर दोपहर 3 बजे EO को मारी गोली, रात 2:30 बजे बदमाश का एनकांउटर

SP प्रमोद यादव के अनुसार, पुलिस ने CCTV के आधार पर रामधनी यादव की पहचान की, और वह डिप्टी चेयरमैन का पति था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एनकाउंटर में घायल अपराधी को अस्पताल ले गए.

बिहार के भागलपुर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधी रामधनी यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्णा भूषण कुमार की मंगलवार दोपहर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने रात ढाई बजे मुठभेड़ में मार गिराया. इस कार्रवाई के दौरान अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में डीएसपी समेत 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है. 

हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को सुल्तानगंज के ग्रामीण इलाके में छिपाने की बात स्वीकार की थी. जब पुलिस की टीम उसे लेकर हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची, तभी पीछे से आए रामधनी के सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के उद्देश्य से पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रामधनी यादव के सीने में गोली लगी. उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से दीपक नाम के एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस एनकाउंटर में घायल बदमाश को अस्पताल ले गए.  

चैंबर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को खौफनाक मंजर देखने को मिला था. 4-5 अपराधियों ने चैंबर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार अपराधियों से भिड़ गए थे, जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें बाहर खींचकर चार गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. इस हमले में नगर परिषद चेयरमैन और भाजपा नेता राज कुमार गुड्डू भी गंभीर रूप से घायल हुए. उनके फेफड़े में गोली फंसी है, और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 

Advertisement

CCTV में अपराधियों की करतूत कैद

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपराधी हाथ में झोला लेकर चैंबर में दाखिल होते दिख रहे हैं. पिस्टल देखते ही कार्यालय में भगदड़ मच गई थी. रामधनी यादव भी था. पुलिस अब पकड़े गए अपराधी दीपक से पूछताछ कर रही है, ज‍िससे गिरोह के अन्य सदस्यों और इस हत्याकांड के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके. 

यह भी पढ़ें: बैंक PO की पहली सैलरी स्लिप वायरल! इन-हैंड सैलरी जान उड़ जाएंगे होश, साथ में मिलती हैं इतनी शानदार सुविधाएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Suvendu Adhikari के आगे झुका Mamata Banerjee का 'पुष्पा'!
Topics mentioned in this article