खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, छपरा मुजफ्फरपुर NH-722 पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-उपचालक झुलसे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक और सहचालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर केबिन में एलपीजी गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और अचानक आग लग गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छपरा मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनहो टोल टैक्स के पास ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई
  • ट्रक चालक और सहचालक केबिन में एलपीजी गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, जिससे गैस रिसाव हुआ
  • गैस रिसाव के कारण आग लगी और ट्रक का इंजन और पिछला हिस्सा तेजी से जल गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
छपरा:

छपरा मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ी घटना हुई. भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल टैक्स के पास एक खड़े ट्रक में भीषण आग लग गई.आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का इंजन और पिछला हिस्सा जलने लगा.इसके कारण मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. 

कैसे लग गई आग?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक और सहचालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर केबिन में एलपीजी गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और अचानक आग लग गई.चालक ने सिलेंडर को बाहर फेंकने का प्रयास कियाॉ, लेकिन तब तक आग तेजी से फैलकर पूरे केबिन और इंजन को अपनी चपेट में ले चुकी थी.इस घटना में चालक अशोक कुमार (40) और उपचालक गोविंद कुमार (30),दोनों सोनभद्र निवासी गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास मौजूद राहगीरों ने उन्हें ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

ड्राइवर और उपचालक झुलसे 

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव है मामले की जांच जारी है.
 

छपरा से रंजीत विजय की रिपोर्ट 

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: महाराष्ट्र में महिलाओं की सेहत के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन | PM Modi
Topics mentioned in this article