नीतीश सरकार ने पेश किया 3,47,589 करोड़ का बजट, बिहार बजट की बड़ी बातें जानिए

सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने पर बजट में ध्यान दिया गया है. नए स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों के विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से जुड़ी घोषणाएं बजट का अहम हिस्सा है .

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया.
  • बजट में विकास, आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई.
  • सड़कों, पुलों तथा शहरी जलापूर्ति और सीवरेज सुधार योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार का बजट, बिजेंद्र यादव का भाषण, बिहार का बजट भाषण, बिहार बजट न्यूज, बिहार बजट 2026, नीतीश कुमार

बिहार सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री और वित्त मंत्री, 79 वर्षीय बिजेंद्र यादव ने आज बिहार विधानसभा के पटल पर वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया. मंत्री ने अपना पूरा बजट भाषण मात्र 12 मिनट में समाप्त कर दिया. इतने कम समय में बजट भाषण पूरा होने को लेकर सदन में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. विपक्ष ने इसे सरकार की "अगंभीरता" करार देते हुए तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार राज्य के महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों पर चर्चा से बच रही है.

बिहार सरकार ने आज विधानसभा में साल 2026-27 का बजट पेश किया. बजट में सरकार ने विकास, आधारभूत ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है. खासतौर पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर कई अहम घोषणाएं की गई हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर

बजट में सड़कों, पुलों और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर खास फोकस दिखा. ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए नई सड़क योजनाओं और अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने की बात कही गई है. शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति, सीवरेज और ट्रैफिक सुधार से जुड़ी योजनाओं को भी प्राथमिकता मिली है.

रोजगार और युवाओं के लिए क्या खास

  • सरकार ने रोजगार सृजन को लेकर बजट में अहम संकेत दिए हैं
  • सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया को तेज करने
  • स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग प्रोग्राम
  • स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावाजैसे मुद्दों को बजट का अहम हिस्सा बनाया गया है.

किसानों के लिए राहत की कोशिश
कृषि सेक्टर के लिए बजट में सिंचाई, फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय सुधारने पर जोर दिया गया है. कृषि से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं और योजनाओं के विस्तार का ऐलान किया गया है.

महिलाओं और सामाजिक कल्याण
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए भी बजट में प्रावधान किए गए हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं और बच्चों को केंद्र में रखा गया है.

शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर

सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और मेडिकल सुविधाओं को मजबूत करने पर बजट में ध्यान दिया गया है. नए स्वास्थ्य केंद्र, अस्पतालों के विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने से जुड़ी घोषणाएं बजट का अहम हिस्सा है .

Advertisement

दिलीप जायसवाल ने बताया इसे बिहार के विकास का बजट

बिहार के बजट को लेकर बिहार सरकार के उद्योग और पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने एनडीटीवी से बात चित करते हुए इस बजट को बिहार के विकास के नए आयाम रखने वाला बजट बताया है. साथ ही इस बजट में बिहार में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं और युवाओं को भी विकास के नए कीर्तिमान गढ़ेगा. वहीं, केंद्र के बजट से भी इस बिहार को बुलेट ट्रेन मिली है, जिसको लेकर पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि इससे बिहार में रोड इंफ्रा और रेल इंफ्रा नई ऊचाई पर जाएगी. 15 मिनट में पटना से दूसरे शहरो में इसके माध्यम से जाया जाएगा.

जेडीयू ने इस बजट को नीतीश सरकार की सोच एवम न्याय के साथ विकास
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने एनडीटीवी से बातचीत करते हुए बताया कि यह बजट बिहार को और आगे विकास की गति प्रदान करेगा. आज बिहार में नीतीश कुमार की नेतृत्व में 30 हज़ार करोड़ पिछले साल के बजट से बढ़ गया है. यह बताया है कि नीतीश कुमार की सोच बिहार के विकास के लिए क्या है. वही, ख़ासकर के महिलाओं और युवाओं पर इस बजट में खासा ध्यान दिया जा रहा है.

Advertisement

आरजेडी ने बताया भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला बजट

बिहार सरकार के बजट को लेकर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि यह बजट सिर्फ बिहार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है. विभागों के अंदर अगर आप पैसे के आवंटन को देखेंगे तो कई सारे ऐसे विभाग में काम से ज़्यादा पैसे डाले गए है और बढ़ाया गया है. जैसे की शिक्षा और पेंशन में सबसे ज़्यादा राशि इस बजट में डाली गई है. वहीं, कई सारे महत्वपूर्ण विभागों के बजट को कम कर दिया गया है.

क्या मानते है एक्सपर्ट
बिहार के आम बजट को लेकर आज BIA बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के चेयरमैन राम लाल खेतान ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया है कि इस बजट को बिहार के भविष्य को देख कर बनाया गया है. शिक्षा और पेंशन के बजट को जो बढ़ाया गया क्यों की यह बिहार के लिए जरूरी है. वहीं, उद्योग के बजट के कम होने पर कहा की बिहार में उद्योग की और जरूरत है और सरकार को इसे प्राथमिकता से लेनी चाहिए.

Advertisement
Featured Video Of The Day
India-US Trade Deal: Donald Trump ने भारत पर घटाया टैरिफ, क्या है इसके मायने? | Sucherita Kukreti