बिहार: औरंगाबाद में 5 साल का बच्चा पहुंचा थाना, बोला- दादा को सजा दिलाओ 

बिहार के औरंगाबाद में एक 5 साल का बच्चा अकेले ही गोह थाने पहुंच गया. मासूम ने पुलिस से दादा को जेल भेजने की गुहार लगाई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के औरंगाबाद में एक 5 साल का बच्चा अकेले ही गोह थाने पहुंच गया

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से एक बेहद दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गोह थाना क्षेत्र में एक 5 साल का बच्चा अकेले ही पुलिस के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंच गया. मासूम का गुस्सा इस कदर था कि वह पुलिसकर्मियों से अपने दादा को सजा दिलाने और उन्हें जेल भेजने की जिद करने लगा.

थप्पड़ लगा तो सीधे थाने पहुंचा बच्चा

जानकारी के अनुसार गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले इस बच्चे को उसके दादा ने किसी बात पर डांट दिया और गुस्से में एक थप्पड़ मार दिया. दादा की यह डांट और पिटाई बच्चे को इतनी नागवार गुजरी कि वह घर से सीधे थाने की ओर निकल पड़ा. शुक्रवार शाम जब पुलिसकर्मियों ने एक छोटे से बच्चे को अकेले थाने में रोते हुए देखा तो वे भी दंग रह गए.

पुलिस ने पिलाया पानी और की काउंसिलिंग

थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने पहले तो बच्चे को पानी पिलाकर शांत कराया और फिर प्यार से उससे आने का कारण पूछा. मासूम ने रोते हुए बताया कि दादा ने उसे मारा है और वह उन पर केस दर्ज कराना चाहता है. बच्चे के अडिग रवैये को देखते हुए थानाध्यक्ष ने तुरंत बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को सूचित किया.

समझा-बुझाकर घर भेजा गया

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्चे के परिजनों को थाने बुलाया. वहां दादा ने अपनी गलती स्वीकार की और बताया कि डांटने के दौरान उन्होंने बच्चे पर हाथ उठा दिया था. पुलिस ने बच्चे और परिजनों की काउंसिलिंग की और उसे समझाया कि बड़ों की डांट में प्यार छिपा होता है. काफी समझाने के बाद बच्चा शांत हुआ और परिजनों के साथ घर लौटा. फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है लेकिन पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद सूरज उगल रहा आग, 17 जिलों में पारा 40° पार, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा गर्मी का हाल

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Sucherita Kukreti