- मतगणना की शुरुआत मगध प्रमंडल की 26 सीटों पर होने वाली है, जो राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है
- मगध प्रमंडल में गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले शामिल हैं, जिसमें गया में सबसे अधिक दस सीटें हैं
- 2020 के चुनाव में एनडीए को कुल 125 सीटें मिली थीं, जिसमें भाजपा ने 74 और जदयू ने 43 सीटें जीती थीं
Magadh Election Results: बिहार के मगध रीजन में महागठबंधन एनडीए में कांटे की टक्कर है. बिहार विधानसभा चुनाव में मगध रीजन में 47 सीटें हैं. इसमें 17 सीटों पर अभी रुझान सामने आए हैं. इसमें महागठबंधन ने 9 सीटों पर बढ़त बना ली है. उसे इस हिसाब से तीन सीटों पर घाटा दिख रहा है. एनडीए 8 सीटों पर आगे है और उसे अभी के हिसाब से दो सीटों का फायदा दिख रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है और सबकी नजरें अब मगध प्रमंडल पर टिकी थीं. ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से अहम इस इलाके की सीटें चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकती हैं.
मगध प्रमंडल में कुल पांच जिले आते हैं गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल. इनमें सबसे ज्यादा 10 सीटें गया जिले में हैं, जबकि औरंगाबाद में 6, नवादा में 5, जहानाबाद में 3 और अरवल में 2 सीटें हैं. गया की टिकारी, बोधगया और वजीरगंज जैसी सीटों पर इस बार मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है. वहीं औरंगाबाद की देव और रफीगंज सीटों पर भी मतगणना के शुरुआती रुझान दिलचस्प हैं.
अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो तब एनडीए ने कुल 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी. भाजपा को 74, जदयू को 43, जबकि हम और वीआईपी को 4-4 सीटें मिली थीं. दूसरी ओर, महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं, जिसमें राजद ने 75, कांग्रेस ने 19 और वाम दलों ने 16 सीटें जीती थीं.
शाहाबाद इलाके में एनडीए का कमाल का प्रदर्शन
शाहाबाद और मगध इलाके में एनडीए ने इस बार रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है. शाहाबाद में कुल 22 सीटें हैं. बक्सर, आरा, सासाराम, कैमूर और रोहतास इलाके में इस बार एनडीए गठबंधन ने कमाल किया है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह और RLM के चीफ उपेंद्र कुशवाहा की जुगलबंदी के बाद इस इलाके में एनडीए कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. रोहतास की चेनारी, करगहर, नोखा और डेहरी सीट पर एनडीए कैंडिडेट आगे हैं. बक्सर की चार में तीन सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे हैं. संदेश से जेडीयू कैंडिडेट आगे है वहीं, शाहपुर से बीजेपी आगे चल रही है.
मगध इलाके में एनडीए को बंपर बढ़त
मगध की कुल 47 सीटों में से एनडीए गठबंधन 35 सीटों पर आगे चल रही है. यहां एनडीए को 18 सीटों का फायदा होता दिख रहा है. वहीं, अपने गढ़ में महागठबंधन महज 12 सीटों पर आगे है और उसे 18 सीटों का नुकसान हो रहा है. इस बार चुनाव में एनडीए ने मगध इलाके में जमकर मेहनत की थी और उसको यहां फायदा मिलता दिख रहा है.
इस बार फिर मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का दिख रहा है, लेकिन कई सीटों पर वामदलों और छोटे राजनीतिक दलों की भूमिका भी निर्णायक हो सकती है. फिलहाल सबकी निगाहें मगध के नतीजों पर टिकी हैं.
| सीट | आगे | पीछे |
| काको | ||
| घोसी | ||
| मखदूमपुर (SC) | ||
| जहानाबाद | ||
| कौआकोल | ||
| रजौली (SC) | ||
| गोविंदपुर | ||
| वारिसलीगंज | ||
| नवादा | ||
| हिसुआ | ||
| देव | ||
| कुटुंबा (SC) | ||
| ओबरा | ||
| गोह | ||
| रफीगंज | ||
| औरंगाबाद | ||
| वजीरगंज | ||
| अतरी | ||
| बेलागंज | ||
| टिकारी | ||
| गया टाउन | ||
| बोध गया (SC) | ||
| शेरघाटी | ||
| इमामगंज (SC) | ||
| बाराचट्टी (SC) | ||
| गया टाउन ग्रामीण |














