ब‍ि‍हार: लड़के के प्‍यार में पागल 15 साल की लड़की टावर पर चढ़ी, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

लड़की के घर वालों को प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला तो व‍िरोध करने लगे. दोनों की बातचीत बंद करा दी, इससे क‍िशोरी आहत हो गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टावर पर चढ़ी किशोरी को नीचे उतारने के लिए मनाते लोग और पुलिस.

ब‍िहार के खगड़‍िया में लड़के के प्रेम में पागल 15 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई. सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पुल‍िस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक पर‍िजन और पुल‍िस मनाती रही, लेक‍िन वह प्रेमी से बात करने की ज‍िद पर अड़ी रही. करीब 4 घंटे तक मान मनौव्‍वल चलता रहा. इसके बाद नीचे उतरी. 

15 साल की लड़की का प्रेम-प्रसंग 

मलपा गांव की 15 साल की लड़की का गांव के ही एक लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. चोरी छ‍िपे दोनों बातचीत करते थे. इसकी भनक लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने बहुत समझाया, इसके बाद भी वह बात करती थी. इसके बाद लड़की के घर वालों ने थोड़ी सख्‍ती द‍िखाते हुए फोन छीन ल‍िया. बातचीत बंद करा द‍िया.

किशोरी मोबाइल टावर चढ़ी  

इससे आहत होकर क‍िशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई, और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी. आस-पास के लोगों ने देखा तो पर‍िजनों को सूचना दी. उसे नीचे उतारने के ल‍िए मनाने लगे. इतनी देर में लड़की घर वाले भी पहुंच गए. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा.

4 घंटे तक चला  हाई वोल्टेज ड्रामा

किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार मनाते रहे. इस दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से उससे संपर्क कर समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा. करीब 4  घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार किशोरी प्रशासन और परिजनों की बात मान गई, और सुरक्षित नीचे उतर आई.

Advertisement

इसके बाद पुलिस किशोरी को अपने साथ थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासन और ग्रामीणों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया.

यह भी पढ़ें: पूंछ: सरकारी कार्यालयों में नदारद रहे 172 कर्मचारी, सैलरी रोकी और कारण बताओ नोटिस 

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर सड़कों पर योगी, लखनऊ में विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश