ब‍िहार: एक आम तोड़ने पर व‍िवाद, दोस्‍त को बचाने गए क‍िशोर के गले पर चाकू से हमला

पेड़ से आम तोड़ने के दौरान कुछ लड़कों का व‍िवाद हो गया. इसी में किशोर के गले में चाकुओं से हमला कर द‍िया. (सैय्यद मिराज की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. (Photo- NDTV)

भोजपुर में सोमवार चाकू के हमले में घायल चंदन कुमार (17) को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.  घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया और लखनपुरा गांव के बीच की बताई जा रही है. चंदन कुमार पुत्र व‍िनोद स‍िंह डुमर‍िया गांव का रहने वाला है. 

आम को लेकर विवाद 

चंदन कुमार 5 दोस्तों के साथ पैदल घर लौट रहा था. रास्ते में एक आम का पेड़ था, जहां कुछ अन्य लड़के भी मौजूद थे. कुछ आम जमीन पर भी गिरे हुए थे. एक युवक पेड़ से आम तोड़ रहा था. जमीन पर गिरे आमों को लेकर व‍िवाद शुरू हो गया.  कुछ युवकों ने एक लड़के को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. 

दोस्त को बचान गया था चंदन

चंदन कुमार ने अस्पताल में बताया कि जब उसने देखा कि कुछ युवक उसके दोस्त के साथ मारपीट कर रहे हैं, तो वह उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा. उसने हमलावर युवकों को समझाने का प्रयास किया और मारपीट का विरोध किया. अचानक एक युवक ने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया. 

आरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंदन की स्थिति की जांच की.डॉक्टरों के अनुसार उसके गले पर गहरा जख्म है, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गई. 

Advertisement

पुलिस को दी गई शिकायत

घटना के बाद घायल किशोर और उसके परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. चंदन ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव के कुछ युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: 'भूलो और माफ करो' या फिर पुरानी रार? गहलोत ने फिर खोली पायलट की मानेसर वाली 'फाइल'

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC के 'पुष्पा' पर गाज..जहांगीर को बंगाल STF ने किया गिरफ्तार
Topics mentioned in this article