मोबाइल गेम बना मौत का खेल, 10वीं के छात्र की हत्या कर बांस झाड़ी में फेंका शव, 2 दोस्त को हिरासत में लिया

छात्र विशाल कुमार 18 मई को स्कूल से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गया था. इसके 2 दिन बाद छात्र का शव बांस की झाड़ी से बरामद हुआ. पुलिस की जांच में मोबाइल गेम में लगाए पैसे के लेकर दोस्तों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद हत्या कर दी गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
10वीं के छात्र की हत्या कर बांस झाड़ी में फेंका शव

बिहार के अररिया जिले में 10वीं के छात्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 18 मई से लापता छात्र विशाल कुमार का शव बुधवार सुबह मजलिशपुर पंचायत के कुजरी बेलबाड़ी गांव स्थित बांस की झाड़ी से बरामद हुआ. पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में मोबाइल गेम में पैसों के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है. मृतक विशाल कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था. उसके पिता श्रीलाल महतो और बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं. घटना के बाद मां ममता देवी और बहन पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्कूल से आने के बाद लापता हो गया था विशाल

मृतक की मां ममता देवी ने पलासी थाना में दिए आवेदन में बताया कि 18 मई को स्कूल से घर लौटने के बाद विशाल अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच परिवार के पास फोन आया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. परिवार ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई थी. हालांकि दो दिनों बाद छात्र का शव मिलने से मामला हत्या में बदल गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

जांच के बाद 2 दोस्तों को हिरासत में लिया

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल और उसके दोस्त ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते थे, जिसमें डॉलर के रूप में पैसे लगाए जाते थे. इसी लेनदेन और विवाद को लेकर विशाल की हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दाबिया भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और घटना की साजिश की गहराई से जांच कर रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही पलासी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. एसपी जितेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल देने के बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

मुजफ्फरपुर के उसी 'बदनाम' होटल में आधी रात पुलिस ने फिर मारी रेड, 4 युवकों संग कमरे में मिली 1 युवती

गजब है बिहार पुलिस! शूटिंग प्रैक्टिस के लिए जिस पहाड़ी को बनाना था निशाना, उसे पार कर घरों तक पहुंच गई गोली

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Modi-Meloni Meeting: मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी'! | Bharat Ki Baat Batata Hoon