मुजफ्फरपुर के नरौली बालगृह से फरार 10 में से 4 बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना को पूरे 7 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस बच्चों को बरामद नहीं कर सकी है. 10 मई की रात को बाल गृह की खिड़की तोड़ने के बाद मेन ग्रिल फांदकर 10 बच्चे फरार हो गये थे. सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित करके 6 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया था. समस्तीपुर के अलग-अलग जगहों से बच्चे मिले थे.
पुलिस 4 बच्चों की तलाश में जुटी है. संभावना है कि बच्चे नेपाल की तरफ गये हैं, ऐसे मे SSB को भी इसकी जानकारी दे दी गई है.
जिला जज ने बच्चों से की बात
बच्चों के फरार होने के बाद बाल गृह प्रबंधन पर कार्रवाई हुई थी. समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता मे बाल गृह के सुपरिटेंडेंट अविनाश डे, गृह फादर और 5 होमगार्ड के जवान को तत्काल सस्पेंड कर दिया था. जिला जज भी बाल गृह जाकर बच्चों से बात की है.
सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है
जिस ग्रिल को फांदकर बच्चे फरार हुए थे, उसकी ऊंचाई बढ़ा दी गई है, और ऊपर कांटेदार तार लगाए जा रहे हैं, जिससे बच्चे दोबारा भाग न सकें. सिक्योरिटी और टाइट कर दी गई है.
चार बच्चाें की तलाश जारी
मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 6 को बरामद कर लिया गया है, 4 की तलाश जारी है. जल्दी ही उन बच्चों को भी बरामद कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे मिल जाएंगे तो फिर उनसे बात की जाएगी कि आखिर किस वजह से वो फरार हुए थे.
यह भी पढ़ें: 'हर बिहारी को बिहार में ही मिले रोजगार, सरकार को अदाणी ग्रुप का रहेगा पूरा सहयोग', सारण में बोले गौतम अदाणी














