विज्ञापन

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का दिलवा ले गई रे राजा सुपरहिट गाने ने मचाया धमाल, पति को याद करती नीलम गिरी की अदाओं ने जीता दिल

4 साल पहले शिल्पी राज की आवाज में सजा भोजपुरी गाना आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता है. गाने में नीलम गिरी अपने पति की याद में तड़पती नजर आती हैं.आर्या शर्मा के संगीत और नीलम के देसी अंदाज ने लोगों की जीता दिल, यूट्यूब पर 49 करोड़ से ज्यादा व्यूज.

Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का दिलवा ले गई रे राजा सुपरहिट गाने ने मचाया धमाल, पति को याद करती नीलम गिरी की अदाओं ने जीता दिल
Shilpi Raj Bhojpuri Song: 4 साल पहले आए इस भोजपुरी गाने ने मचाया धमाल
Youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की बात होती है, तो इसमें कुछ ऐसे गाने होते हैं, जो रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. अगर एक बार आपने इसकी धुन सुन ली तो इनको दिमाग से निकाल पाना मुश्किल होता है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे. शिल्पी राज की आवाज में आया 4 साल पुराना गाना 'दिलवा ले गईले राजा'. इस गाने में नीलम गिरी का देसी अंदाज और उनका डांस दर्शकों को खूब पसंद आया. साल 2022 में रिलीज हुए इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि ये आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में शामिल है. प्यार, जुदाई और देसी अंदाज से सजे इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं.

49 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

शिल्पी राज की आवाज से सजा गाना 'दिलवा ले गईले राजा' 7 सितंबर 2022 को Nirahua Music World के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होते ही इसको लगभग 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे. वहीं नवंबर 2026 तक इसके व्यूज करीब 49.1 करोड़ पहुंच चुके हैं. तो एक बात तो साफ है कि इस गाने का संगीत, इसके बोल, शिल्पी राज की आवाज और नीलम गिरी की अदायगी ने इस गाने को यादगार बना दिया. 

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा

पति की याद में तड़पती दिखीं नीलम गिरी

इस गाने में दिखाया गया है कि नीलम गिरी एक शादीशुदा महिला हैं. वो अपनी सहेलियों के साथ बैठकर अपने पति को याद करती हैं. गाने के बोल बताते हैं कि शादी के बाद गौना हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और पति उन्हें छोड़कर जा चुके हैं. ऐसे में वो उनको याद कर रही हैं. वो अपने पति से दोबारा मिलने का इंतजार करती हैं.  साड़ी, मांग में सिंदूर और पारंपरिक गहनों में नीलम का देसी अंदाज इस कहानी को और खूबसूरत बनाता है.

शिल्पी राज की आवाज और आर्या शर्मा का संगीत

इस गाने को शिल्पी राज ने गाया है, इसके बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. इस गाने के प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव हैं. सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह ने की है, जबकि गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता 'जॉय' ने की है. आज भी शादी के फंक्शन्स में इस गाने पर महिलाएं खूब डांस करती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpi Raj Songs, Nirahua Songs, Bhojpuri Songs, Neelam Giri Bhojpuri Song, Neelam Giri Bhojpuri Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com