Kyun Ki Har Ek Saas Zaroori Hoti Hai Trailer: भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म 'क्यूंकि... हर एक सास जरूरी होती है' का ट्रेलर खूब धमाल मचा रहा है. फीलमची भोजपुरी चैनल ने पांच साल पूरे होने पर पांच साल महा धमाल सेलिब्रेशन के तहत तीसरी ओरिजिनल फिल्म 'क्यूंकि...हर एक सास जरूरी होती है' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 अप्रैल को फीलमची भोजपुरी पर होगा. इस फिल्म की खासियत इसकी हास्य से भरपूर, दिल को छू लेने वाली और अनोखी कहानी है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को मजेदार और भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है. इससे पहले फीलमची की दो ओरिजिनल हिट फिल्मों, सास कमाल, बहू धमाल और बड़की भाभी ने भोजपुरी दर्शकों के बीच ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की है.
'क्यूंकि... हर एक सास जरूरी होती है की कहानी मौसम नाम की पढ़ी-लिखी और समझदार बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सास धनेश्वरी चालाक और असुरक्षित प्रवृत्ति की है. मौसम अक्सर अपनी दादी सास की तस्वीर से मन की बातें करती है, लेकिन एक दिन दादी सास की आत्मा प्रकट होकर मौसम के शरीर में प्रवेश कर जाती है. उनका सास धर्म अधूरा रह गया था, जिसे अब वे पूरा करना चाहती हैं—अपनी बहू के जरिए. इस तरह फिल्म में जमकर कॉमेडी के साथ मैसेज भी है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं अपर्णा मलिक और लाडो मधेसिया, जिनके अभिनय ने किरदारों को जीवंत बना दिया है. साथ ही इस फिल्म में वरिष्ठ कलाकार जे. नीलम भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी. लाडो मधेसिया ने कहा, 'फीलमची पर बनी हर फिल्म कुछ नया लेकर आती है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की एक कोशिश है। ‘क्यूंकि...हर एक सास जरूरी होती है' हर घर के लिए एक हंसी-खुशी का अनुभव है.' वहीं जे. नीलम ने कहा, 'यह फिल्म महिलाओं के आपसी रिश्तों को नए दृष्टिकोण से देखने और समझने की कोशिश है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं