New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'मउगी खेले पब्जी' की धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए भोजपुरी सॉन्ग (New Bhojpuri Song) 'मउगी खेले पब्जी' (Maugi Khele Pubg) ने धमाल मचा दिया है.

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'मउगी खेले पब्जी' की धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का धमाका

नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हर नए टॉपिक पर दर्शकों के लिए गाना लेकर आते हैं. उनके भोजपुरी सॉन्ग (New Bhojpuri Song) रिलीज होते है सोशल मीडिया पर धमाल मचा देते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब एक बार फिर अपने नए सॉन्ग के साथ दर्शकों के बीच आ गए हैं. उनके गाने का नाम 'मउगी खेले पब्जी' (Maugi Khele Pubg) है. उन्होंने इस गाने को घरेलू मामले को ऊपर बनाया है. यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने  'मउगी खेले पब्जी' (Maugi Khele Pubg) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 42 लाख 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने को तीन दिन पहले ही रिलीज किया गया था. गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है. हालांकि, अभी इसे ऑडियो फॉर्मेट में ही रिलीज किया गया है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.