- 'खतरों के खिलाड़ी-10' से बाहर हुई कंटेस्टेंट
- शो के पहले एपिसोड में ही मिला फियर फंडा
- बुल्गारिया में हो रही है 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग
Khatron Ke Khiladi 10: खतरनाक स्टंट्स और तरह-तरह के खतरों से भरपूर कार्यक्रम 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 10)' का सीजन 10 शुरू हो चुका है. हालांकि, यह शो 'बिग बॉस 13' के खत्म होने के बाद ही टीवी पर नजर आएगा, लेकिन इसकी शूटिंग बुल्गारिया में शुरू भी हो चुकी है. हालांकि, इस शो से जुड़ी एक खबर आ रही है कि 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 10)' के पहले एपिसोड के बाद ही एक कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गया. यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) हैं.
Nach Baliye 9: गौरिल्ला बन बबीता और विवेक ने दिया सोशल मैसेज, अपनी परफॉर्मेंस से सबको चौंकाया
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मीडिया चैनल स्पॉट बॉय डॉट कॉम की खबरों के मुताबिक इस बात का खुलासा 'खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 10)' से जुड़े सूत्रों ने किया था. सूत्रों के अनुसार रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को गेम के पहले स्टंट में ही फियर फंडा मिला था, जिससे वह शो से बाहर हो गई हैं. बता दें कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 10' में रानी चटर्जी के अलावा 10 अन्य कलाकार भी खतरों से खेलते नजर आएंगे. इनमें करण पटेल, आरजे मलिष्का, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानविल्कर, धर्मेश, बलराज स्याल, शिविन नारंग और तेजस्वी प्रकाश भी शामिल हैं.
जैकलीन फर्नांडिस ने इस अंदाज में मनाया अपना 34वां जन्मदिन, बार-बार देखा जा रहा Video
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की बात करें तो मीडिया में आई खबरों से ऐसा माना जा रहा था कि वह बिग बॉस 13 में भी एंट्री करने वाली हैं. हालांकि, इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसके अलावा रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की भी जबरदस्त एक्ट्रेस में से एक हैं. अपने एक्टिंग करियर से लेकर अब तक उन्होंने करीब 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं