Danger Bahuriya First Look: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा हो रही है, जिसके फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. फिल्म का नाम है ‘डेंजर बहुरिया'. इसका पोस्टर सामने आते ही सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री संजना पांडेय के अंदाज की हो रही है. हाथ में लाठी, हाथ में चिकन और चेहरे पर गुस्से के तेवर…पोस्टर में संजना का यह अंदाज उनकी अब तक की छवि से काफी अलग नजर आ रहा है. फिल्म के फर्स्ट लुक ने कहानी को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का नया छठ गीत 'जोड़े जोड़े फलवा' रिलीज, ठेकुआ से पूजा तक छठ महापर्व की देखें महिमा
हाथ में लाठी लेकर दिखीं संजना पांडेय
'डेंजर बहुरिया' के पोस्टर में संजना पांडेय नीली साड़ी में हैं. उनके एक हाथ में लाठी है, जबकि दूसरे हाथ में चिकन लेग पीस है. उनके चेहरे के हावभाव में गुस्सा और दबंगई साफ नजर आती है. वहीं, पोस्टर के पीछे परिवार के दूसरे सदस्यों के चेहरों पर हैरानी और डर के भाव दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: 'दउरा सजाये लागल' छट गीत रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबी प्रियंका सिंह, साक्षी झा ने की पूजा-अर्चना
डेंजर बहुरिया स्टार कास्ट
एडवाइज मूवीज प्रस्तुत इस फिल्म में आकाश गहरवार, संजना पांडेय, निशा तिवारी, विद्या सिंह, अनूप अरोड़ा और काजल निषाद प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण एडवाइज मूवीज ने किया है, जबकि अर्थव नाहर सह-निर्माता हैं. फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है. इसकी कहानी और लेखन की जिम्मेदारी प्राण नाथ कश्यप, अर्थव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और आलोकाश सिंह ने संभाली है.

संजना पांडेय बोलीं- मेरा किरदार काफी अलग और दमदार
फिल्म को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडेय भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "डेंजर बहुरिया मेरे लिए बेहद खास फिल्म है. इसमें मेरा किरदार काफी अलग, दमदार और मनोरंजक है. फिल्म की कहानी में पारिवारिक रिश्तों के साथ कॉमेडी और मनोरंजन का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया अंदाज जरूर पसंद आएगा और वे फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे."
भोजपुरी फिल्मों जो आजकल आ रही हैं उनमें से अधिकतर का विषय महिला केंद्रित है, यह फिल्म भी उसी कड़ी में एक और नाम है. देखना यह है कि पोस्टर इतना दमदार है तो फिल्म का ट्रेलर कितना मजेदार होता हैे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं