'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कवि कुमार आजाद के निधन पर भोजपुरी स्टार्स निरहुआ, रवि किशन और रानी चटर्जी ने जताया शोक
- भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने भी जताया शोक
- रवि और निरहुआ के पसंदीदा थे कवि कुमार आजाद
- रानी ने भी संवेदना जताई
नई दिल्ली:
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के डॉ. हंसराज हाथी के नाम से पॉपुलर एक्टर कवि कुमार आजाद का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम उनके अचानक जाने से शोक में है तो वहीं भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सितारों में भी इसे लेकर शोक की लहर है. बिहार के रहने वाले कवि कुमार आजाद कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अहम पात्र थे, जिस वजह से बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी के सितारों तक और आम आदमी तक सबके चहेते थे.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉक्टर हाथी बने कवि कुमार आजाद की पूरी कहानी, असित मोदी की जुबानी
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार रानी चटर्जी इन दिनों आगरा में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. रानी ने कवि कुमार आजाद के निधन पर शोक जताते हुआ कहा,"वे जाना पहचाना चेहरा थे. भगनान उनकी आत्मा को शांति दे. अचानक किसी का जाना बहुत ही दर्दनाक होता है, वह भी ऐसे शख्स को जो हमेशा हंसता-खेलता आपको नजर आया हो. परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत मिले."
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डॉक्टर हंसराज हाथी बने कवि कुमार आजाद का निधन, हार्ट अटैक बनी वजह
भोजपुरी मूवी के मेगास्टार रवि किशन ने कहा, "कवि कुमार आजाद भोजपुरी क्षेत्र का एक उम्दा कलाकार जिन्हें उनके किरदार डॉक्टर हाथी को बच्चा बच्चा जानता है. आज उनके असामयिक निधन से मैं स्तब्ध रह गया ! मैंने बच्चों के साथ उनके शो के कई एपिसोड देखें हैं . भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. कलाकार कभी मरता नहीं क्योंकि उनका किरदार लोगों के दिलों में समाया रहता है. टीवी जगत को उनके निधन से भारी क्षति पहुंची है."
सलमान खान की मम्मी के पांव में हो गया था फ्रैक्चर, पापा सलीम खान ने उठाने से कर दिया था इनकार...
भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार निरहुआ कहते हैं, "कवि कुमार आजाद जी काफा अच्छे कलाकार थे. मैं नेपाल में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था, सोशल मीडिया से मुझे ये खबर मिली तो काफ़ी दुख हुआ. मैंने उनके काफी एपिसोड देखें हैं और उनका किरदार मेरे जेहन में समाया हुआ था. उनके निधन से कला जगत को काफ़ी क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Bhojpuri, Kavi Kumar Azad Died, Bhojpuri Cinema Stars Reaction