विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2018

'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस टॉप विलेन की भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म जगत के शो मैन कहे जाने वाले निर्माता-निर्देशक-संगीतकार राजकुमार आर पांडेय की फिल्म 'दुलहन चाही पाकिस्तान से -2' का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है.

'दुल्हन चाही पाकिस्तान से  2' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस टॉप विलेन की भोजपुरी सिनेमा में एंट्री
Bhojpuri Movie: 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर
  • एक्शन से भरपूर है फिल्म
  • राहुल देव बने हैं विलेन
  • प्रदीप हैं फिल्म के हीरो
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म जगत के शो मैन कहे जाने वाले निर्माता-निर्देशक-संगीतकार राजकुमार आर पांडेय की फिल्म 'दुलहन चाही पाकिस्तान से -2' का पहला पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. लॉन्च होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है. पहला लुक आउट होते ही सिनेप्रेमियों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. फिल्म के फर्स्ट लुक में बॉलीवुड के खलनायक राहुल देव एकदम खतरनाक अवतार में दिख रहे हैं, वहीं दर्शकों के चहेते अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू भी इसमें नजर आ रहे हैं. इसमें चिन्टू और दुल्हन की तरह सजी अभिनेत्री गुंजन कपुर का भी दमदार लुक देखेने को मिल रहा है.

जब खेसारीलाल यादव स्टेज पर ही लगे फूट-फूट कर रोने, इस एक्ट्रेस ने पोंछे आंसू



निरहुआ की 'बॉर्डर' में दिखेगा देसी रैंबो, ईद पर सलमान खान को ऐसे देगा टक्कर

साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बन रही 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' का सीक्वल है. पोस्टर देखकर फिल्म विशेषज्ञों का मानना है ये फिल्म अब तक की सबसे खर्चीले बजट वाली फिल्म है जिसमें बॉलीवुड के कई टॉप खलनायकों को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन हैं.  कथाकार- निर्माता- निर्देशक और संगीतकार राजकुमार पांडेय व अभिनेता प्रदीप पांडेय चिन्टू अपने  हर फिल्मो के लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते है.

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी कहर बरपाने को तैयार, ‘जय वीरू’ में दिखेगा जबरदस्त रोमांस

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू, प्रियंका पंडित, शुभी शर्मा, गुंजन कपुर और अरुण बख्शी मुख्य रोल में हैं. फिल्म में एक्शन के साथ ही रोमांस का भी छौंक है. वैसे भी फिल्म का पोस्टर देखकर यह साफ भी हो जाता है कि फिल्म पूरी तरह से धमाकेदार रहने वाली है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Movies, Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com