विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

YouTube क्वीन आम्रपाली ने फिर किया धमाल, 'दुलहिन गंगा पार के' में जोरदार डांस नंबर

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने नया धमाल कर दिया है. खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' ट्रेलर रिलीज हो गया है.

YouTube क्वीन आम्रपाली ने फिर किया धमाल, 'दुलहिन गंगा पार के' में जोरदार डांस नंबर
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव हैं लीड रोल में, आम्रपाली दुबे कर रही हैं स्पेशल नंबर
  • यूट्यूब क्वीन हैं आम्रपाली दुबे
  • खेसारी लाल यादव हैं हीरो
  • भरपूर मसाला फिल्म है
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरस्टार और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने नया धमाल कर दिया है. खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें आम्रपाली दुबे का स्पेशल सॉन्ग है, जिसने धमाल मचा रखा है. ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया. खास बात यह कि इस पूरे प्रोग्राम की खास आकर्षण रहीं खेसारीलाल यादव की बेटी कृति, जो इस फिल्‍म से इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू भी कर रही हैं. बता दें कि इस फिल्‍म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव और सिजलिंग काजल राघवानी के साथ पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं. 'दुल्हिन गंगा पार के' के निर्माता और लेखक डॉ अरविन्द आनंद ने बताया, "यह फिल्‍म अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक और पारिवारिक फिल्‍म होगी, जिसकी एक झलक फिल्‍म के ट्रेलर में भी देखी जा सकती है. फिल्म की रिलीज डेट को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा." फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है और 13वें नंबर पर टिका हुआ है. 

Baaghi 2 Vs Raid Box Office: अजय देवगन की 'रेड' को 'बागी 2' से होगा टकराना, अब तक कमाए इतने करोड़



Baaghi 2 Movie Review: टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन, आखिरी सीन तक जबरदस्त रोमांच

उन्‍होंने बताया, "इस फिल्‍म में सुपर स्‍टार खेसारीलाल के साथ उनकी आठ साल की बेटी कृति यादव भी नजर आएंगी. कृति फ्यूचर स्‍टार हैं. सेट पर उन्‍होंने सब को अपने अभिनय से इंप्रेस भी किया. कृति अभी जिस स्कूल में पढ़ रही हैं, उसी स्कूल में फिल्म 'बजरंगी भाईजान ' फेम मुन्नी  उर्फ हर्षाली मल्होत्रा भी हैं और दोनों काफी अच्छे फ्रेंड हैं."

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को रोता हुआ देख बोल पड़े धवन, 'माफी मांगते हुए...'

फिल्‍म के निर्देशक असलम शेख की मानें तो यह फिल्‍म बड़ी हिट होने वाली है, जो बॉक्‍स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. इसमें भोजपुरिया संस्‍कार देखने को मिलेगा. कहानी लाजवाब है, जिससे लोग खुद को कनेक्‍ट कर पाएंगे. फिल्‍म की शूटिंग हमने गुजरात और मुंबई की विभिन्‍न लोकेशंस पर की है. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म यू-ट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का स्पेशल नंबर भी लोगों को आकर्षित करेगा, जिसकी एक झलक ट्रेलर में दिखी है.

'तोड़ दे दुश्‍मन की नली राम और अली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा एक्शन और ग्लैमर का कॉकटेल

बता दें कि 'दुल्हिन गंगा पार के' खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और नवोदित बाल कलाकार कृति यादव के अलावा त्रिशा खान, अवधेश मिश्रा, के.के.गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा, मनोज टाइगर और देव सिंह जैसे सितारे हैं. फिल्म के सह निर्माता आर.एस.पांडेय हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Amrapali Dubey, Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com