अगस्त का महीना देश के लिए काफी अहम होने वाला है, जब दशरथ कौशल्या नंदन राम भगवान के मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण की आधारशिला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 5 अगस्त को करने वाले हैं. इसका जश्न देश में अभी से ही देखने को मिलने लगा है. इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपना गाना ‘स्वागत है श्री राम का' (Swagat Hai Shree Ram Ka) का रिलीज कर दिया है. गाना अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) के ऑफिशियल अकाउंट से रिलीज हुआ है.
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने गाने की शुरूआत, ‘खड़े हैं स्वागत में मोदी, अवध में राम आये हैं - हृदय से राम धुन गाओ - प्रभु श्रीराम आये हैं' (Swagat Hai Shree Ram Ka) से किया है, जो बेहद आकर्षक है. ‘स्वागत है श्री राम का' को अक्षरा ने अपने खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया है. गाने की शूटिंग बिहार में हुई, जिसमें वे काफी उल्लासित नजर आईं हैं. गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखा है. म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी का है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. इस गाने को रिलीज के बाद अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज महज कुछ ही घंटे में मिले हैं. गाने को लेकर अक्षरा भी खूब उत्साहित हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) कहती हैं कि राम हमारी संस्कृति हैं. राम हमारे अराध्य हैं. प्रभु राम ने अवतरण के लिए अयोध्या को चुना और दशरथ कौशल्या नंदन के रूप में जन्म लेकर सृष्टि को आनंदित किया. राम अयोध्या में जन्मे, इस सत्य को साबित करने में पीढ़ियां खप गईं. लेकिन रामदूत बनकर अब हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भूमि पूजन करेंगे और राममंदिर की आधारशिला रख इतिहास रचेंगे. यह भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है. इसका स्वागत आज पूरा देश कर रहा है और मेरा यह गाना कौशल्या नंदन को समर्पित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं