भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चे अब हर जगह होते हैं. आज केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों की करोड़ों फैन फॉलोइंग है. बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ की तरह ही भोजपुरी सितारों की पर्सनल लाइफ के बारे में उनके चाहने वाले सब जानना चाहते हैं. फैंस उनके लव अफेयर, फैमिली बैंकग्राउंड, स्टडी और मैरिड लाइफ के बारे में जानने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं. हम अपने पाठकों के अक्सर भोजपुरी सेलेब्स से जुड़ी बहुत सी बातें बताते रहते हैं. इसी कम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके फेवरेट भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के रियल नाम क्या है.

रवि किशन
भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता और सांसद रवि किशन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना दबदबा कायम किया है, लेकिन कम ही लोग उनका असली नाम जानते होंगे, मालूम हो कि उनका रियल नाम रविंद्रनाथ शुक्ला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रानी चटर्जी
खूबसूरत और टैलेंटेड भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनका रियल नाम साबिहा शेख हैं. रानी चटर्जी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद वह साहिबा से रानी हो गईं.

मोनालिसा
मनमोहक मुस्कान और अपने तीखे अंदाज के लिए मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को कौन नहीं जानता. वह अपने बोल्ड अंदाज से चाहने वालों पर कहर ढाती हैं. उन्होंने नेशनल टेलीविजन के जरिए देश के घर-घर में अपनी छाप छेड़ी है. मोनालिसा का रियल यानी असली नाम अंतरा बिस्वास है.

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी फिल्मों के ऑल टाइम ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के करोड़ों चाहने वाले हैं. उनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव हैं. यह बहुत ही कम लोग जानते होंगे. शत्रुघ्न कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था.

निरहुआ
भोजपुरी के दिग्गज एक्टर और भाजपा नेता निरहुआ बिहार के हर युवा दिल की धड़कन है. उनका असली नाम दिनेश लाल यादव हैं, लेकिन वह निरहुआ के नाम से ही मशहूर हैं.

चिंटू पांडेय
भोजपुरी का एक्शन हीरो कहे जाने वाले एक्टर चिंटू पांडेय को भोजपुरी सिनेमा प्रेमी काफी पसंद करते हैं. उनका असली नाम प्रदीप पांडेय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं