विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2021

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने यूं झूमकर किया डांस, वायरल हुआ Video

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह जमकर धमाल मचा रहा है.

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने यूं झूमकर किया डांस, वायरल हुआ Video
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का डांस वीडियो वायरल
  • आम्रपाली दुबे का डांस वीडियो वायरल
  • बॉलीवुड सॉन्ग पर झूमकर किया डांस
  • खूब देखा जा रहा एक्ट्रेस का डांस वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्मों से तो धमाल मचाती ही हैं. अब एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी फैन्स को खूब एंटरटेन कर रही हैं. आम्रपाली दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'परदेसिया' सॉन्ग पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और साथ ही फैन्स भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं. आम्रपाली दुबे के इस अंदाज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वैसे भी आम्रपाली को यूट्यूब क्वीन कहा जाता है उनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं.

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जल्द ही हमें फिल्म 'घर परिवार' में दिखेंगी. फिल्म में एक बार फिर उनकी और निरहुआ की जोड़ी जमेगी. बता दें कि आम्रपाली दुबे अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Dance, Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com