Ugi Aadit Bhor Bhaile Chhath Song: दीपावली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यूट्यूब पर छठ के गीत रिलीज हो रहे हैं. एक दिन पहले ही यानि 10 नवंबर को भोजपुरी संगीत जगत में एक और भक्तिमय गीत की एंट्री हो गई है. बता दें कि नवरत्न पांडे की आवाज में नया छठ गीत 'उगी आदित भोर भइले (Ugi Aadit Bhor Bhaile)' गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आए इस गाने में छठी मईया की भक्ति, सूर्य देवता की उपासना और बिहारी लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली है.
'उगी आदित भोर भइले' में दिखी छठ की पारंपरिक छटा
इस छठ गीत 'उगी आदित भोर भइले' को नवरत्न पांडे ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा सजाया कि इसको सुनते ही भक्ति का माहौल बन जाता है और छठ के समय होने वाली पूजा और पूरी तैयारियों की एक छवि सामने आ जाती है. उनकी आवाज ने भक्ति का माहौल बनाने की कोशिश की है. वहीं इस गाने की वीडियो में दामिनी यादव, प्रिया तिवारी और साक्षी झा नजर आ रही हैं. तीनों ही कलाकार छठ पूजा की तैयारियों से लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों को पर्दे पर दिखा रहे हैं.
गाने के वीडियो में छठ पूजा की शुरुआती तैयारी सूप-दउरा से लेकर सूर्य देव को अर्घ्य देने जैसे सीन्स दिखाए गए हैं. छठ व्रतियों की आस्था और लोक संस्कृति से जुड़े इन सीन्स में छठ महापर्व की परंपरा को बखूबी तरीके से दिखाया गया है. छठ के मौके पर भक्ति गीत सुनने वाले दर्शकों के लिए यह नया गाना खास हो सकता है.
रत्नाकर कुमार ने बताई गाने के पीछे की सोच
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने को बनाने के पीछे की सोच को भी बताया है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति और आस्था का खूबसूरत प्रतीक है. 'उगी आदित भोर भइले' गाने के जरिए उन्होंने लोगों को छठी मईया की शक्ति और सूर्य देवता के लिए आस्था को अपने संगीत के जरिए पेश करने की कोशिश की है. वहीं इस गाने को अपनी आवाज देने वाले सिंगर नवरत्न पांडे ने कहा कि छठ गीत गाना उनके लिए इमोशनल और भक्ति में डूब जाने जैसा अनुभव रहा. उन्होंने इस गाने को पूरी श्रद्धा और भावना के साथ गाया है.
अरुण बिहारी ने लिखे हैं गाने के बोल
इस भक्तिमय छठ गीत 'उगी आदित भोर भइले' के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसका संगीत तैयार किया है छोटू रावत ने. इस गाने का डायरेक्शन आशीष पार्क ने किया है. इस गाने की कोरियोग्राफी विक्की डीएस ने की है, जबकि इस गाने की एडिटिंग विक्की एस. राज और डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है.
यहां देखें छठ गीत 'उगी आदित भोर भइले'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं