Volkswagen Tayron R-Line लॉन्च, स्पोर्टी लुक और 204bhp पावर के साथ आई नई SUV

सुरक्षा के मामले में Tayron R-Line में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Volkswagen ने भारत में अपनी नई प्रीमियम SUV Volkswagen Tayron R-Line को लॉन्च कर दिया है. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में दोबारा एंट्री की है. कंपनी ने इस मॉडल में स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी का खास ध्यान रखा है. क्या-क्या है Volkswagen Tiguan R-Line में खास, चलिए जानते हैं यहां.

Volkswagen Tiguan R-Line का लुक
इस बार SUV में स्पोर्टी बंपर, खास R-Line बैजिंग और 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. नई LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स इसे अलग पहचान देती हैं. पीछे की ओर कनेक्टेड लाइटिंग और रोशनी से जगमगाता Volkswagen लोगो इसकी रोड प्रेजेंस को और मजबूत बनाता है. साइज में देखा जाए तो इसकी लंबाई 4,792 मिमी, चौड़ाई 1,866 मिमी और ऊंचाई 1,665 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 2,789 मिमी है. 

Volkswagen Tiguan R-Line का इंटीरियर
अंदर की तरफ Tayron R-Line में एक लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन मिलता है. डैशबोर्ड पर 15 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर. तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सिल्वर ट्रिम, रोशनी से जगमगाता R ब्रांडिंग और 30 कलर एम्बिएंट लाइटिंग. इसमें 11-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स जिनमें मेमोरी, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन शामिल हैं, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Volkswagen Tiguan R-Line की पावर
Tayron R-Line में 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 204 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जिससे पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. कंपनी के मुताबिक यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है.

Advertisement

Volkswagen Tiguan R-Line की सेफ्टी और कीमत
सुरक्षा के मामले में Tayron R-Line में 9 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक भी दी गई है. 2025 में हुए Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इस SUV को 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूत सेफ्टी को दर्शाता है.

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel: उधर US धमकाता रहा इधर ईरान ने उड़ा दिया Israel-US ठिकाना! मिसाइलों से तबाही
Topics mentioned in this article