आज भी भारत में बाइक से ज्यादा स्कूटर यानी स्कूटी को पसंद किया जाता है. क्योंकि इसे परिवार का हर सदस्य चला लेता है और बाइक के मुकाबले इसमें ज्यादा माइलेज भी मिलता है यानी कम पेट्रोल में बढ़िया माइलेज. इसी के साथ स्कूटी बाइक के मुकाबले सस्ती भी आ जाती हैं. इसीलिए आपको यहां 5 ऐसे बढ़िया स्कूटर के ऑप्शन बता रहे हैं जो सस्ते हैं और लंबा चलते हैं.
1. Suzuki Access 125 - सिटी राइड के लिए बेस्ट और माइलेज भी बढ़िया, यह स्कूटर लगभग 50-55 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने के लिए जाना जाता है. इसी वजह से सबसे ज्यादा पॉपुलर है.
2. TVS Jupiter - सबसे पॉपुलर स्कूटर में से एक, जिसे शहरों में काफी पसंद किया जाता है. इसका माइलेज 50-60+ किलोमीटर प्रति लीटर तक जाता है.
3. Yakuza Neu Electric Scooter - एक किफायती कीमत वाला बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो कि एक चार्ज से 60 किलोमीटर तक चलता है. याद रखें, इलेक्ट्रिक वाहनों का माइलेज उनकी बैटरी रेंज के हिसाब से बदलता रहता है.
4. Yamaha Fascino 125 Hybrid - हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली स्कूटी चाहते हैं तो ये एक बढ़िया ऑप्शन है. लगभग 60-68 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है.
5. Honda Dio - 50-60+ किलोमीटर प्रति लीटर चलने वाला ये स्कूटर ऑप्शन भी बढ़िया है. यह सिर्फ माइलेज ही नहीं, स्टाइलिश लुक के साथ फीचर्स भी देता है.














