Summer car cooling tips: धूप में खड़ी कार को जल्दी ठंडा करने के 7 आसान तरीके

Summer car cooling tips: धूप में कार पार्क करते समय स्टीयरिंग कवर और सीट कवर का इस्तेमाल करें. इससे ये हिस्से ज्यादा गर्म नहीं होते और बैठते ही जलन महसूस नहीं होती.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धूूप में कार को ठंडा करने के तरीके

Cool car fast in summer: गर्मी के मौसम में जब कार धूप में खड़ी रहती है, तो उसके अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. कई बार तो सीट और स्टीयरिंग छूना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बिना इंतजार किए कार को जल्दी ठंडा करना जरूरी होता है, ताकि सफर आरामदायक बन सके. यहां दिए गए 7 तरीकों से इस काम को आसान बना सकते हैं.

1. दरवाजे खोलकर गर्म हवा बाहर निकालें

सबसे पहले कार का एक दरवाजा खोलें और सामने वाले दरवाजे को 4 से 5 बार हल्का खोल-बंद करें. इससे अंदर भरी गर्म हवा तेजी से बाहर निकल जाती है. यह तरीका बहुत सिंपल है लेकिन काफी असरदार होता है और AC चलाने से पहले कार को ठंडा करने में मदद करता है.

2. AC को सही तरीके से इस्तेमाल करें

जैसे ही आप कार स्टार्ट करें, तुरंत AC को फुल पर चालू करने के बजाय पहले खिड़कियां खोल लें और AC को 'Fresh Air Mode' पर रखें. कुछ मिनट बाद खिड़कियां बंद करके 'Recirculation Mode' ऑन करें. इससे AC जल्दी कूलिंग देता है और अंदर की हवा जल्दी ठंडी होती है.

3. स्टीयरिंग और सीट को कवर करें

धूप में कार पार्क करते समय स्टीयरिंग कवर और सीट कवर का इस्तेमाल करें. इससे ये हिस्से ज्यादा गर्म नहीं होते और बैठते ही जलन महसूस नहीं होती. खासकर लेदर सीट्स में यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है.

Advertisement

Honda Activa फिर बना भारत का नंबर 1 स्कूटर, जानिए आखिर कैसे तोड़ रहा है बिक्री के सारे रिकॉर्ड

4. सनशेड या कार कवर का करें

कार के विंडशील्ड पर सनशेड लगाना बहुत जरूरी है. इससे सीधी धूप अंदर नहीं जाती और कार का तापमान काफी हद तक कम रहता है. अगर कार लंबे समय तक खड़ी रहने वाली है, तो कार कवर इस्तेमाल करना और भी बेहतर रहता है.

Advertisement

5. डैशबोर्ड और स्टीयरिंग पर कपड़ा रखें

कार पार्क करते समय डैशबोर्ड और स्टीयरिंग पर हल्का कपड़ा या तौलिया रख दें. इससे ये हिस्से सीधे धूप में गर्म नहीं होते और कार में बैठते ही आपको आराम महसूस होता है.

6. ठंडी हवा के लिए फैन मोड का इस्तेमाल

AC चालू करने से पहले कुछ मिनट के लिए सिर्फ ब्लोअर (फैन) चलाएं. इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाती है और बाद में AC ज्यादा जल्दी असर दिखाता है.

7. पानी का हल्का स्प्रे करें

अगर जल्दी में हैं, तो सीट या डैशबोर्ड पर हल्का पानी स्प्रे कर सकते हैं (बहुत ज्यादा नहीं). इससे गाड़ी का तापमान तुरंत कम हो जाता है और ठंडक महसूस होती है.

Featured Video Of The Day
Bollywood में स्ट्रगल... आउटसाइडर की जर्नी... Avinash Tiwary ने खोले राज़ | NDTV Yuva 2026
Topics mentioned in this article