भारत का सबसे लंबी रेंज वाला स्कूटर है Simple Ultra! इसके सामने पेट्रोल गाड़ियां फेल

Simple Ultra में 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 400 किलोमीटर (IDC रेंज) तक चल सकती है. यह रेंज इसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग बनाती है. इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करके लंबे समय तक बिना चिंता के सफर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Simple Ultra: भारत का लंबी रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक नया और पावरफुल स्कूटर आ गया है, जिसका नाम है Simple Ultra. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत करीब ₹2.35 लाख रखी गई है. कंपनी का दावा है कि यह भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है. अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो लंबी दूरी तय कर सके और बार-बार चार्ज करने की जरूरत न पड़े, तो यह आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

 Simple Ultra के बारे में खास

Simple Ultra में 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 400 किलोमीटर (IDC रेंज) तक चल सकती है. यह रेंज इसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग बनाती है. इसका मतलब है कि आप एक बार चार्ज करके लंबे समय तक बिना चिंता के सफर कर सकते हैं.

यह स्कूटर सिर्फ रेंज ही नहीं, बल्कि स्पीड के मामले में भी काफी दमदार है. कंपनी के अनुसार, यह 115 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक जा सकता है. साथ ही यह 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ लेता है, जो इसे काफी तेज बनाता है. कंपनी का कहना है कि यह भारत का दूसरा सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है.

ये भी पढ़ें - Google Maps बना और भी स्मार्ट: अब फोटो अपलोड करना हुआ चुटकियों का काम, AI करेगा सारा लिखा-पढ़ी

Advertisement

 Simple Ultra के एडवांस फीचर्स

Simple Ultra में चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग रोड कंडीशन में बेहतर कंट्रोल देता है. इसके अलावा इसमें 7 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिससे आप स्पीड, बैटरी और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं.

Simple Ultra की टेस्ट राइड

यह स्कूटर अब कंपनी के शोरूम और वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. आप इसे Simple Energy के स्टोर्स पर जाकर टेस्ट राइड भी कर सकते हैं. कंपनी ने देश के कई शहरों में अपने करीब 70 टचपॉइंट्स बनाए हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जंग के बीच Beirut में कितनी मची तबाही? तस्वीरें आपको दहला देंगी
Topics mentioned in this article