Maruti WagonR Flex Fuel Car Launch: 85% इथेनॉल से चलने वाली देश की पहली कार लॉन्‍च, मारुति ने उठाया पर्दा, लुक और डिजाइन तो देखिए

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार है जो 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने में सक्षम है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
देश की पहली Flex fuel पैसेंजर कार WagonR

Maruti Suzuki ने अपनी सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद हैचबैक वैगनआर को फ्लेक्स-फ्यूल (WagonR FFV) अवतार में पेश किया है. यह भारत की पहली ऐसी पैसेंजर गाड़ी है जो E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल) से लेकर E85 (85 प्रतिशत इथेनॉल) तक के किसी भी मिश्रण से चलने में सक्षम है. कहा तो ये भी जा रहा है कि आने वाले समय में ये कार 100 फीसदी इथेनॉल पर भी आसानी से चल सकती है.

लुक और डिजाइन की बात करें तो यह Flex fuel WagonR देखने में बिल्कुल मौजूदा E20 वैगनआर जैसी ही लगती है, लेकिन इसके इंजन को अंदर से पूरी तरह अपग्रेड किया गया है ताकि यह एथेनॉल ईंधन को आसानी से झेल सके.

प्रदूषण होगा कम

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों के आने से देश में वायु प्रदूषण को कम करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी. सरकार प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़क से हटाने के लिए अपने Vehicle Scrappage Program को भी लगातार बेहतर बना रही है. मारुति सुजुकी की तरफ से पार्थो बनर्जी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में पूरे ऑटो उद्योग में बिकने वाले कुल ग्रीन वाहनों (Green Vehicles) में से लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले उनकी कंपनी की रही है.

पुरानी कारों को भी फ्लेक्स-फ्यूल में बदलने की अपील

लॉन्चिंग के दौरान नितिन गडकरी ने मारुति सुजुकी और हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों से एक बेहद खास अपील की. उन्होंने कहा कि कंपनियां ऐसी तकनीक पर काम करें जिससे पुरानी गाड़ियों को भी फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में बदला जा सके और उन्हें यूरो 6 (Euro 6) एमिशन नॉर्म्स के अनुकूल बनाया जा सके. अगर ऐसा होता है, तो सड़कों पर चल रही करोड़ों पुरानी गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को झटके में कम किया जा सकेगा.

Advertisement

डीजल में मिलेगा Isobutanol और हवाई ईंधन पर ₹10,000 करोड़ का फंड

इस इवेंट के दौरान नितिन गडकरी ने भविष्य के ईंधन को लेकर दो और बड़े एलान किए. उन्होंने बताया कि सरकार डीजल को रिप्लेस करने के लिए उसमें 15 प्रतिशत आइसोब्यूटानॉल (Isobutanol) ब्लेंड करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है. इसके अलावा, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) यानी हवाई जहाज के पर्यावरण-अनुकूल ईंधन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ₹10,000 करोड़ का भारी-भरकम फंड आवंटित किया है और यह ईंधन ₹115 प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा.

Featured Video Of The Day
क्या खान सर के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग? वायरल वीडियो ने उलझाया मामला