Hero Flex-Fuel Bike Launch LIVE: इथेनॉल से चलने वाली पहली बाइक लॉन्‍च जल्‍द, महंगे पेट्रोल से मिलेगी आजादी!

क्‍या आपको Hero की नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक की सबसे बड़ी खासियत मालूम है. कंपनी ने बताया है क‍ि यह E20 जैसे इथेनॉल मिश्रित ईंधन से लेकर E100 तक के इथेनॉल ईंधन पर चल सकेगी. यहां इस खबर में जानिए पल-पल के अपडेट्स.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hero MotoCorp की पहली फ्लेक्स-फ्यूल Bike कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है.
Representative Image (File Photo)

Hero MotoCorp आज 3 जून 2026 को अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल Bike ला रही है. अभी तक इस नई मोटरसाइकिल का नाम, इंजन स्पेसिफिकेशन और अन्य तकनीकी जानकारियां सामने नहीं आई हैं, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक कंपनी की पॉपुलर HF Deluxe या फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली Splendor पर बेस्ड हो सकती है. कंपनी के इस लॉन्‍च इवेंट पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है. यहां आपको इस लॉन्‍च से जुड़े बड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे.

बस कुछ ही देर में लॉन्‍च होगी पहली फ्लेक्स-फ्यूल Bike

हीरो मोटोकॉर्प कुछ ही देर में भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहेंगे. इस लॉन्च के साथ ही कंपनी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ जाएगी.  

फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक क्या है और क्यों है खास?

Hero की नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह E20 से लेकर E100 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकेगी. E20 का मतलब है 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण, जबकि E100 पूरी तरह इथेनॉल बेस्ड ईंधन है.

HF Deluxe या Splendor, किस पर बेस्ड होगी नई Bike?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि Hero अपनी फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को HF Deluxe में लाएगी या फिर Splendor में. कंपनी ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि जनवरी 2025 में आयोजित Bharat Mobility Expo के दौरान Hero MotoCorp ने HF Deluxe Flex-Fuel का प्रोटोटाइप मॉडल दिखाया था. इसी वजह से कई लोगों को उम्मीद है कि कंपनी HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को लॉन्च कर सकती है.

Advertisement

सिर्फ 8 रुपये में मिलेगी AC कैब, भारत में आ रही है सबसे सस्ती कैब सर्विस, दिल्ली-NCR में होगी शुरू

दूसरी तरफ, Splendor भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. इसी वजह से एक्सपर्ट्स का मानना है कि Hero अपने फ्लेक्स-फ्यूल मिशन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Splendor Flex Fuel को लॉन्च कर सकती है. 

Advertisement

फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन में क्या होंगे बदलाव?

नई फ्लेक्स-फ्यूल बाइक का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इथेनॉल बेस्ड ईंधन को संभालने के लिए इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं. इथेनॉल पेट्रोल की तुलना में अलग गुणों वाला ईंधन है, इसलिए बाइक में खास प्रकार की फ्यूल लाइन्स और सील्स का इस्तेमाल किया जाएगा जो इथेनॉल के प्रभाव को सहन कर सकें.

इसके अलावा फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप और इंजन के कुछ हिस्सों को भी अपग्रेड किया जा सकता है. कंपनी इंजन में जंग लगने से बचाने के लिए खास जंग-प्रतिरोधी पार्ट्स का उपयोग कर सकती है. अलग-अलग इथेनॉल मिश्रणों के अनुसार इंजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने के लिए ECU मैपिंग में भी बदलाव किए जाने की संभावना है. इन सभी सुधारों का उद्देश्य बाइक की परफॉर्मेंस, माइलेज और विश्वसनीयता को बरकरार रखना होगा.

पेट्रोल का टेंशन खत्म! सिर्फ 30-40 रुपये लीटर वाले ईंधन से चलेगी Maruti की ये नई कार

फ्लेक्स-फ्यूल बाइक की कीमत

फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के लिए अतिरिक्त हार्डवेयर और इंजीनियरिंग बदलावों की आवश्यकता होती है. इसी वजह से इस बाइक की कीमत सामान्य पेट्रोल मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में लगभग 5,000 से 10,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है.

यदि यह बाइक HF Deluxe पर बेस्ड होती है, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 65,000 रुपये से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है. वहीं, यदि कंपनी Splendor प्लेटफॉर्म को चुनती है, तो इसकी कीमत 80,000 रुपये से 95,000 रुपये के बीच रहने की संभावना है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Moscow ने Taliban को लगाया गले, US से लेकर Pakistan तक उड़े रणनीतिकारों के होश | Kachehri