बिना डाउन पेमेंट के सिर्फ 5.55 प्रतिशत ब्याज पर घर लाएं Nissan Magnite! ऑन-रोड लोन का धमाकेदार ऑफर

इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत है 5.55 प्रतिशत से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दर, जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर अच्छा है, उन्हें यह कम ब्याज दर का लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Nissan की कार खरीदने का सपना अब हकीकत के और करीब आ गया है. क्योंकि Nissan Motor India कंपनी ने एक खास और किफायती लोन ऑफर की घोषणा कर दी है. यानी अब पहले से आसान और कम किश्तों पर आपको Nissan की गाड़ियां मिल पाएंगी. इस नई योजना का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को कम ब्याज दर पर कार खरीदने का मौका देना है, ताकि शुरुआती खर्च का दबाव कम हो सके और लोग आसानी से अपनी मनपसंद गाड़ी घर ला सकें.

क्या है ये ऑफर?
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत है 5.55 प्रतिशत से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दर, जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर अच्छा है, उन्हें यह कम ब्याज दर का लाभ मिल सकता है. इसके साथ ही ग्राहक कार की 100 प्रतिशत ऑन-रोड कीमत तक लोन ले सकते हैं.

इसका मतलब है कि गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत के साथ रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य जरूरी खर्च भी लोन में शामिल किए जा सकते हैं. आमतौर पर ग्राहकों को इन खर्चों के लिए अलग से रकम जुटानी पड़ती है, लेकिन इस योजना के तहत शुरुआती भुगतान का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है.

डिजिटल लोन प्रक्रिया
निसान का यह ऑफर सिर्फ कम ब्याज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी लोन प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. केवाईसी और आरटीओ से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को छोड़कर बाकी अधिकतर प्रक्रिया डिजिटल है. इससे ग्राहकों को बैंक या फाइनेंस ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ते.

Advertisement

लोन की मंजूरी भी जल्दी दी जाती है, जिससे ग्राहकों को इंतजार नहीं करना पड़ता. इसके अलावा 24 घंटे उपलब्ध व्हाट्सएप चैटबॉट और कस्टमर केयर की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि किसी भी सवाल या समस्या का समाधान तुरंत मिल सके.

और सुविधाएं...
इस योजना के तहत ग्राहकों को लोन चुकाने के लिए सात साल तक की अवधि मिलती हैय लंबी अवधि होने से ईएमआई कम हो सकती है, जिससे मासिक बजट पर कम असर पड़ता है. अगर कोई ग्राहक 24 महीने बाद लोन को समय से पहले बंद करना चाहता है, तो उस पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आंशिक भुगतान यानी पार्ट पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध है. इससे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार लोन का बोझ कम कर सकते हैं.

Advertisement

लॉयल्टी बेनिफिट
NRFSI (Nissan Renault Financial Services India) के माध्यम से लोन लेने वाले ग्राहकों को 22,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है. साथ ही, निसान के पुराने ग्राहकों के लिए विशेष लॉयल्टी बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं. 

कब तक है ऑफर?
यह फाइनेंस योजना मार्च 2026 के अंत तक Magnite की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी यानी इच्छुक ग्राहकों के पास सीमित समय है इस ऑफर का फायदा उठाने का.

Featured Video Of The Day
Trump की मांग को NATO देशों ने किया खारिज, Strait of Hormuz में जहाज नहीं भेजेंगे UK, France
Topics mentioned in this article