दिल्ली से पटना सिंगल चार्ज में! BMW की इस नई इलेक्ट्रिक कार ने 800 Km रेंज देकर रचा इतिहास

जर्मन कार कंपनी BMW ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV iX3 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) का रियल-वर्ल्ड टेस्ट किया है, जिसमें इसने सिंगल चार्ज पर लगभग 800 किमी की अविश्वसनीय रेंज दी है. जानिए इस गाड़ी की पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यह शानदार SUV साल 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है
BMW iX3 Neue Klasse

अगर आपको लगता है कि इलेक्ट्रिक कारें (EV) सिर्फ शहर की छोटी-मोटी दूरियों के लिए बनी हैं और लंबी ट्रिप पर ये बीच रास्ते में दम तोड़ देती हैं, तो लग्जरी कार मेकर BMW आपका यह भ्रम तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. BMW ने अपनी अगली जनरेशन के प्लेटफॉर्म पर बनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'iX3 लॉन्ग व्हीलबेस' का ऐसा कड़ा इम्तिहान लिया है, जिसे देखकर दुनिया भर के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स हैरान हैं. इस कार ने पहाड़ों और खराब रास्तों पर दौड़ते हुए सिंगल चार्ज में जितनी दूरी तय की है, उतना तो कई पेट्रोल-डीजल कारें भी एक टैंक में नहीं चल पाती हैं.

चीन की खतरनाक वादियों में हुआ टेस्ट

जर्मनी की मशहूर कार कंपनी BMW ने अपनी आने वाली 'न्यू क्लासे' (Neue Klasse) आर्किटेक्चर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार iX3 50L xDrive का चीन में एक रियल-वर्ल्ड एंड्यूरेंस टेस्ट किया है. यह टेस्ट चीन के किंगहाई झील (Qinghai Lake) के आस-पास के सबसे मुश्किल और थका देने वाले रास्तों पर किया गया. इस टेस्ट का मकसद यह देखना था कि भारी-भरकम चढ़ाई और बदलते मौसम में इस गाड़ी की बैटरी और इंजन कैसा परफॉर्म करते हैं.

मात्र 3 सेकंड में हवा से बातें करेगी Harley-Davidson की ये छोटी इलेक्ट्रिक बाइक, लुक देखकर हो जाएंगे दीवाने

ऊंचे पहाड़ों पर भी नहीं मानी हार

यह टेस्ट रूट कोई सीधा या आसान रास्ता नहीं था. इस सफर की शुरुआत समुद्र तल से लगभग 2,200 मीटर की ऊंचाई पर बसे शिनिंग (Xining) शहर से हुई थी. सफर के दौरान यह कार करीब 4,000 मीटर की ऊंचाई तक पहाड़ों पर चढ़ी और फिर वापस अपने शुरुआती पॉइंट पर आई. पूरे रास्ते में करीब 2,000 मीटर का उतार-चढ़ाव था, जो किसी भी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को पूरी तरह निचोड़ने के लिए काफी था. लेकिन इस SUV ने रास्ते की हर चुनौती को आसानी से पार कर लिया.

Advertisement

सिर्फ 2 प्रतिशत बैटरी बची और तय किए 800 Km

इस कड़े टेस्ट के बाद जो नतीजे सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे. BMW iX3 LWB ने इस पूरे सफर के दौरान करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय की और जब यह सफर खत्म हुआ, तब भी कार में 2 प्रतिशत बैटरी बची हुई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इस 2 परसेंट बैटरी का भी पूरा इस्तेमाल किया जाता, तो यह कार आसानी से 835 से 840 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेती. टेस्ट के दौरान कार को 'एफिशिएंट मोड' में चलाया गया था.

रात के सफर में क्यों हाईवे पर हर जगह नहीं होतीं स्ट्रीट लाइट्स? सरकारी जवाब सुनकर रह जाएंगे दंग

Advertisement

भारत में कब होगी एंट्री?


BMW iX3 लॉन्ग व्हीलबेस कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर बनने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा. इसका प्रोडक्शन चीन के शेनयांग में BMW ब्रिलिएंस ऑटोमोटिव प्लांट में किया जाएगा. भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इस लग्जरी और लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में भी उतारने की तैयारी कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह शानदार SUV साल 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है.

Featured Video Of The Day
शुभेंदु अधिकारी से मिल सकते हैं TMC के बागी सांसद
Topics mentioned in this article
BMW
BMW IX3 Neue Klasse