राशिफल
24 फरवरी, 2026 मंगलवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज वृषभ राशि में होगा। आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी। आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आप चिंता में रह सकते हैं। किसी से मनमुटाव और तनाव हो सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। व्यापार के क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर दुविधा रह सकती है। कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की जगह आज अपना ही काम करें, अन्यथा आपकी मानहानि हो सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी वाला रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, आपको पेट का दर्द बहुत अधिक परेशान कर सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आप अपने धन को बचाकर रखें, व्यर्थ के खर्चों से दूर रहे, व्यवसाय की बात करें तो व्यापारी अपनी बुद्धिमानी से अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे, नौकरी वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे, जिससे उन्हें प्रशंसा मिल सकती है, आपकी प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम संबंधों को लेकर समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, पर आपके प्रिय पात्र से आपकी कहा सुनी हो सकती है, वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने परिवार के महत्व को समझेंगे, जीवनसाथी आपके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे, शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा, इधर-उधर की बातों में समय नष्ट हो सकता है।
यह महीना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में इस महीने खुशियां रहेगी। दोनों एक दूसरे को और बेहतर जानने की सोचेंगे, जिसके लिए एक दूसरे के साथ घूमने जाना यात्राएं करना आदि करेंगे, तो आपके रिश्ते में आपसी प्रेम बना रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की बातों को ध्यान देकर सुने, नहीं तो आपसे काम में कोई गड़बड़ी होने से बास की खटपट हो सकती है। आप किसी नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आप उसके लिए उचित समय का इंतजार करें, तो आपके लिए यह महीना अच्छा साबित होगा और बिजनेस में आप अपनी मेहनत को पकड़ कर चलेंगे, तो ही अच्छा लाभ ले सकेंगे। इस महीने आपका उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको किसी अजनबी की बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको अपनी आय और व्यय को लेकर योजना बनाकर चलने से ही भविष्य को लेकर अच्छी बचत कर सकेंगे।
यदि आप मीन राशि के जातक हैं, तो राशिफल 2026 आपके लिए वर्ष 2026 के बारे में चर्चा करते समय आपके दिमाग में आने वाला शब्द है सद्भाव। यही शब्द पूरे वर्ष आपके बहुत काम आएगा। आप तनावमुक्त रहेंगे, आपकी कार्यक्षमता अच्छी रहेगी, इससे आपके कार्य करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और कार्य की गुणवत्ता में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। आप आनंद और उत्साह की भावना का अनुभव करेंगे, सुंदरता की ओर आकर्षित होंगे और जीवन के विभिन्न आयामों को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित करेंगे। ऐसा करने से जीवन के विभिन्न रूपों के स्वरूप को जानने का मौका मिलेगा और आपकी दिलचस्पी जीवन के प्रति बढ़ने लगेगी। आपकी जीवन शैली जीवंत बनेगी जो समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगी। 2026 की भविष्यवाणियों से पता चलता है कि कला से लेकर वास्तुकला, कविता से लेकर समाज तक, आप यह सब करना चाहेंगे और इसे सही तरीके से करेंगे। जब भी किसी काम को अच्छे से करेंगे तो उसमें तो सफलता मिलेगी ही, यही इस वर्ष आपका मूल मंत्र होगा। मीन वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह वर्ष कई मायनों में अच्छा रहेगा। कई अवसर, नई शुरुआत, विकास की संभावनाएँ यहाँ तक कि प्रमुख लक्ष्य प्राप्त करने की संभावनाएँ जो आपको शुरू में मुश्किल लग रही थीं। आप अपने व्यापार के लिए कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे और वे सफल होंगी। आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है जो आपकी संतुष्टि के स्तर को बढ़ाएगी। संतुष्टि की भावना महसूस करने के लिए अपने और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएँ। वही आपके अपने हैं और उनके साथ ही आपको खुशी महसूस होगी। काम के प्रति अपनी गंभीरता बनाए रखें लेकिन अपने सहकर्मी के साथ अपने व्यवहार में थोड़ी मिठास लाएँ। उनके साथ किया गया अच्छा व्यवहार ही आपको वर्कप्लेस पर अपना काम अच्छे से कर पाने में मदद करेगा। वर्कप्लेस पर किसी से भी उलझना या झगड़ा करने की आदत से बचना होगा। अपने अंदर डिसिप्लिन लेकर आएं। हर काम को नियम से करें, चाहे आपका भोजन हो या आपका वर्कआउट, सब कुछ नियम पूर्वक करेंगे तो आपको सब जगह से सफलता मिलने लगेगी। मीन राशि के छात्रों को अपनी शैक्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अंतिम अवसर समझ कर पूर्ण प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा प्रभावी रूप से होने की स्थिति बन सकती है। फिजूल खर्ची से बचकर रहें और अपने मित्रों को भी समझाएं।
पंचांग
- तिथिNA शुक्ल सप्तमी
- नक्षत्रकृतिका
- सूर्योदय06:28
- सूर्यास्त17:59
- राहु काल15:06 to 16:32
- अमृत काल12:13 to 13:40
अनुकूलता
अपनी राशि, नाम और अपने दोस्त व प्यार के साथ से अपनी अनुकूलता को रैंक करें
ज्योतिष समाचार
उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.










