राशि

फरवरी 19-मार्च 20

व्यक्तित्व

राशि आपके व्यक्तित्व का आईना है। इसके जरिए किसी व्यक्ति के गुण, दोष, स्वभाव, विशेषताएं, लकी रंग, लकी दिन सहित अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मीन राशि (Pisces) राशि चक्र की बारहवीं राशि है। भारतीय ज्योतिष में चंद्रमा से राशियों का निर्धारण होता है जबकि पश्चिमी ज्योतिष में इसका निर्धारण सू्र्य की स्थिति से होता है। माय पंडित के सीईओ कल्पेश शाह बता रहे है मीन राशि (meen rashi) की विशेषताएं और उससे जुड़े लोगों के स्वभाव के बारे में-

मीन राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष

मीन राशि के जातक अच्छे मित्र सिद्ध होते हैं और हर हाल में दोस्ती निभाते हैं। ये जातक जल्दी से दूसरों पर भरोसा नहीं करते इसीलिए इन्हें ठगना या फुसलाना आसान नहीं होता है। जल तत्व की राशि होने से इनका स्वभाव उदार, और आध्यात्मिक होता है। ये अपने पार्टनर के लिए बहुत रोमांटिक साथी साबित होते हैं। मीन जातक दिखावे में विश्वास नहीं करते, इसीलिए अक्सर फिजूलखर्च करने से बच जाते हैं। मीन जातक किसी से भी घुलने-मिलने में माहिर होते हैं, इसीलिए अक्सर लोगों के साथ संबंध लंबे समय टिकते हैं।

मीन राशि वालों की खास बातें

अनुकूलता - वृश्चिक, कर्क, मकर

असंगतता - मिथुन, तुला, धनु

लकी रंग - पीला, गुलाबी

लकी दिन - गुरुवार

लकी रत्न - पुखराज

लकी नंबर - 3, 12, 21, 30, 39, 7

खासियत

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशिचक्र में बारहवें नंबर की राशि है। मीन जल तत्व की राशि है और इसका राशि चिह्न दो विपरीत दिशा में तैरती मछलियां है। इस राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभाशाली और संवेदनशील होते हैं। कई बार इनके अपने विचार ही असमान होते हैं। ये जातक रहस्यमयी भी होते हैं और अक्सर काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मीन जातकों के लिए इनकी स्वतंत्रता बहुत मायने रखती है। वे खुद पर किसी को हावी नहीं होने देते और जब यह नजरिया काल्पनिक होता है, तब भी मीन राशि के जातक इसे स्वीकारने की बजाय वास्तविकता से भागनस लगते हैं। यह प्रवृत्ति कई बार इन्हें आलसी और निष्क्रिय भी बना देती है।

कमजोरी

गणेशजी के अनुसार मीन राशि के जातक अक्सर हवाई किले बनाते रहते हैं, इसीलिए अपनी कल्पना और तथ्य में भेद करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। उनका कई बार किसी चीज से मोहभंग होने के कारण ये जातक उसमें रूचि लेना बंद कर देते हैं। अगर कोई व्यक्ति मीन जातकों की परेशानी का कारण बनें तो ये उसके प्रति मन में द्वेष पाल लेते हैं। मीन राशि के लोग बहुत जल्दी निराश हो जाते हैं। ये थोड़े सुस्त और आलसी भी होते हैं, इसीलिए कई कामों को बीच में अधूरा छोड़ देते हैं।

स्वामी ग्रह

मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु ग्रह ज्ञान, अध्यात्म और धर्म के कारक माने जाते हैं। गुरु के प्रभाव से मीन राशि के लोग बहुत ज्ञानी और भावुक होते हैं। ये जातक दूसरों के प्रति उदारता और मानवता के भाव से ओतप्रोत होते हैं। मीन राशि के जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। साथ ही गुरु के प्रभाव से मीन जातक का व्यक्तित्व इनसे मिलने वाले किसी भी व्यक्ति पर बहुत गहरी छाप छोड़ता है।

स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों का शरीर आमतौर पर बहुत कमजोर होता है, और इनकी प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत कम होती है। पैर इनके शरीर का सबसे जल्दी प्रभावित होने वाला हिस्सा है, इसीलिए ये अक्सर गठिया, पैरों में दर्द, फ्रैक्चर या चोट जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। मीन राशि के जातकों कस लिए खानपान में संतुलन बहुत जरूरी है क्योंकि इनका वजह बहुत जल्दी बढ़ता है। इसके अलावा मीन जातकों को श्वसन और ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है।

करियर

मीन राशि के जातक कल्पनाशील होते हैं, इसीलिए इनके लिए ऐसे क्षेत्र सही होंगे जहां इनकी कल्पनाएं सच हो सकें। ये मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धर्म, आध्यात्म और एन जी ओ से जुड़े कामों में इनकी गहन रूचि होगी। मीन जातक अच्छे लेखक, कलाकार, संगीतकार, कॉमेडियन आदि बन सकते हैं।

उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.