• होम
  • ज्योतिष
  • जुलाई के महीने में इस दिन करें चंद्रमा के दर्शन, मनोकामना सारी होगी पूरी

जुलाई के महीने में इस दिन करें चंद्रमा के दर्शन, मनोकामना सारी होगी पूरी

Chandra darshan : जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना करने के लिए लोग पूरे विधि विधान से अमावस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन करते हैं.

Written by , Edited by Updated : July 21, 2023 7:25 AM IST
जुलाई के महीने में इस दिन करें चंद्रमा के दर्शन, मनोकामना सारी होगी पूरी
हिंदू पौराणिक कथाओं में चंद्र देव को सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक माना जाता है.
FacebookTwitterWhatsAppInstagramLinkedinKoos

Chandra Darshan July 2023:  किसी भी मास की अमावस्या (Amavasya) पर चंद्र दर्शन करने का बहुत ही धार्मिक महत्व माना गया है. जीवन में सुख समृद्धि वर्षा सौभाग्य की कामना करने के लिए लोग पूरे विधि विधान से अमावस्या के दिन चंद्रमा के दर्शन (Chandra Darshan On Amavasya) करते हैं. चंद्रमा के दर्शन के लिए सबसे अनुकूल समय सूर्यास्त के ठीक बाद का होता है. पंचांग के अनुसार जुलाई के महीने में 19 तारीख दिन बुधवार को चंद्र दर्शन किया जा सकता है. 

2023 में अगली चंद्र दर्शन तिथि: 19 जुलाई बुधवार प्रतिपदा की तिथि का समय : 18 जुलाई, दोपहर 12:01 मिनट - 19 जुलाई, दोपहर 2:10 मिनट तक 

चंद्रोदय : 19 जुलाई, सुबह 6:57 मिनट पर 

चंद्रास्त : 19 जुलाई, शाम 8:38 मिनट पर

चंद्रदर्शन की पूजा 

चंद्र दर्शन की देन भक्त पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर चंद्रमा के दर्शन करते हैं. चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन कठोर व्रत भी रखते हैं. सूर्यास्त के तुरंत बाद चंद्रमा को देखने के बाद व्रत खोला जाता है.ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति चंद्र दर्शन के दिन चंद्र देव की अनुष्ठान पूजा करता है, उसे अनंत सौभाग्य और समृद्धि मिलती है. चंद्र दर्शन पर दान देना भी शुभ माना जाता है. इस दिन लोग ब्राह्मणों को कपड़े, चावल और चीनी सहित अन्य चीजें दान करते हैं.

चंद्र दर्शन का महत्व

 हिंदू पौराणिक कथाओं में चंद्र देव को सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक माना जाता है.चंद्रमा को एक अनुकूल ग्रह माना जाता है और यह ज्ञान, पवित्रता और अच्छे इरादों से जुड़ा है. ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति के ग्रह में चंद्रमा अनुकूल स्थिति में है, उनका जीवन अधिक सफल और समृद्ध होता है. इसके अलावा चंद्रमा हिंदू धर्म में और भी अधिक प्रभावशाली है क्योंकि ये चंद्र कैलेंडर का पालन करता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)