Numerology Number 8 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 8 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन. साथ ही जानेंगे मूलांक 8 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 8 - किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 8 होता है. अंक 8 न्यायाधीश शनि देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर आपको प्लानिंग और सही निर्णय की वजह से सफलता दिला सकता है. गलत निर्णय से बचें अन्यथा अनचाहा बदलाव आपको समस्या खड़ी कर सकता है.
करियर : आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाने वाली है. आज आपको किसी बड़े काम में कामयाबी मिलेगी. लंबे समय से अटके हुए कार्य बनना शुरू होंगे. व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है. आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें. कोई भी दस्तावेज पढ़कर ही फैसला लें.
फाइनेंस : यदि आप लंबी अवधि के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा. एक अच्छी डील आपको अच्छा परिणाम देगी. आर्थिक परिस्थितियां धीरे-धीरे मजबूत होगी. आज आय और खर्चे में संतुलन बनाए रखना आपकी पहली प्राथमिकता होना चाहिए.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके मानसिक दबाव की वजह से प्रेम संबंधों में भी गंभीरता रह सकती है. पार्टनर द्वारा आपकी भावनाओं को समझा नहीं जाएगा जिससे आप दिक्कत महसूस करेंगे. अपने पार्टनर को अपने दिल की बात खुलकर कहें. घर में बीवी बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नीला














