Mulank 4: लालच में फंसकर न करें खर्चा, किसी को भी उधार देने से बचें, पढ़ें मूलांक 4 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish mulank 4: ऑफिस में आज माहौल आपके विपरीत हो सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति गंभीर रह सकती है. पढ़ें आज का मूलांक 4 का राशिफल...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आज का राशिफल- मूलांक 4

Numerology Number 4 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 3 के जातकों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग. 

मूलांक 4 - किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहु देव के अंतर्गत आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को बदलाव की ओर आकर्षित करेगा. आज आपके जीवन में नई दिशाओं की तरफ आकर्षण होगा.

करियर : यदि आप काफी समय से किसी नई नौकरी अथवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको उसमें कामयाबी मिल जाएगी. ऑफिस में आज माहौल आपके विपरीत हो सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा. किसी भी आवश्यक दस्तावेज पर बिना पढ़े दस्तखत न करें अन्यथा धोखे का शिकार हो सकते हैं. किसी भी व्यक्ति पर आँख बंद करके भरोसा ना करें.

फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति गंभीर रह सकती है. ज्यादा लाभ और लालच में फंसकर आपको अधिक नुकसान होने का योग बन रहा है. किसी को भी अपना धन उधार ना दें. आज आय की अपेक्षा खर्चो पर नियंत्रण रखें. भविष्य में बचत की योजनाओं पर ध्यान दें.

Advertisement

लव/व्यक्तिगत लाइफ : तनाव और बेचैनी के बीच आपके रिश्तों में तल्खी आ सकती है. आपका स्ट्रेट फॉरवार्ड व्यवहार आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा करेगा. किसी भी बात को तूल देने से बचें. समझदारी से चलें और अपना रुख नरम रखें.

शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर 'बवाल'! BJP ने Congress को घेरा! | Latest | NDTV India
Topics mentioned in this article