मूलांक 7 राशिफल: केतु-मंगल की चाल से होगी अचानक धन वर्षा, गुप्त बातों से बिगड़ सकते हैं रिश्ते!

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 7 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 7: मूलांक 7 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 7 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. अंक 7 का सम्बन्ध केतु ग्रह से होता है. ऐसा जातक इंट्रोवर्ट स्वभाव का होता है. इनके अंदर पूर्वांनुमान की अदभुद क्षमता होती है. इन्हें पहचानना लगभग मुश्किल होता है. आज केतु और मंगल की चाल इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगी, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपका मन काम करने की बजाय प्लान और स्ट्रेटजी बनाने में रहेगा. आप अकेले काम को अंजाम देने की रणनीति तैयार करेंगे. शोध, ज्योतिष और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. आज आपको अचानक कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको अपने आप पर गर्व होगा. 

फाइनेंस : आज अचानक आपको बिना उम्मीद के कहीं से पैसा प्राप्त होगा. दिन में आज कई बार धनप्राप्ति के योग बनेंगे. पूर्व में किये गए निवेश से आज अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है. कुछ लाभ धन की बजाय एसेट्स में भी मिल सकता है. धर्म क्षेत्र से भी लाभ की उम्मीद है. आज इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लान ना करें. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : प्रेम संबंधों में कोई छिपी जानकारी सामने आ सकती है, जिससे दोनों के बीच अचानक संबंधों में दूरी आ जाएंगी. आप अपनी बात स्पष्ट कहें. मिसअंडरस्टेडिंग की बजह से रिश्ता खराब ना हो इसके लिए प्रॉपर कम्युनिकेशन बना कर रखें. ओवरथिंकिंग और नेगेटिव थॉट्स से बचें. 

Advertisement

शुभ अंक :

शुभ रंग : सफेद.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

Featured Video Of The Day
US Iran War: 4 मिसाइलों के साथ ईरान में लोगों ने निकाली रैली | US Iran Ceasefire | BREAKING NEWS