मूलांक 5 राशिफल: आज बुध-मंगल की युति से चमकेगी किस्मत, ऑनलाइन काम और ट्रेडिंग में होगा मोटा मुनाफा

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 5 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 5: मूलांक 5 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 4 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है. अंक 5 का सम्बन्ध बुध ग्रह से होता है. ऐसा जातकों का कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है. व्यवसाय, कोमर्स आदि इनका जन्मजात गुण होता है. इन्हें बुध बोलने की कला के साथ लचीला व्यवहार देता है. आज मंगल और बुध का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपके बोलने की कला आपके क्लाइंट को प्रभावित करेगा. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को आज दिन में लाभ के योग बन रहे हैं. टूर एंड ट्रेवल के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन. आज नये क्लाइंट बन सकते हैं. अपना पूरा फोकस अपने काम पर रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है. 

फाइनेंस : आज दिन में कई बार आमदनी बढ़ने के संकेत प्राप्त होंगे. शॉर्ट टर्म में किया गया निवेश, शेयर या ऑनलाइन ट्रेडिंग से धन लाभ की उम्मीद है. ऑनलाइन काम में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज धन आएगा, लेकिन साथ में खर्च भी अधिक होगा. धन का दुरूपयोग ना करें, प्राप्त धन को सेविंग करें. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज अक्सर प्रेमी जोड़े अपना दिन बात करने में निकाल देंगे. ज्यादा बातचीत आपको इंटरनल कनेक्ट करेगा. किसी भी तरह का कमिटमेंट करने से बचें. आज कुछ लोगों को नया पार्टनर मिल सकता है जिसके साथ बहुत सारी रोमांटिक बातें होंगी. आज अपनी लग्जरियस पर ध्यान देना होगा.

Advertisement

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नीला.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

Featured Video Of The Day
Yusuf Pathan In Laws Arrested In Mumbai CCTV Footage: पानी उड़ने पर Baseball Bat से जानलेवा हमला