मूलांक 3 राशिफल: गुरु-मंगल की युति से चमकेगी किस्मत, निवेश के लिए दिन शुभ, पढ़ें आज की भविष्यवाणी!

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 22 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 का सम्बन्ध देवगुरु बृहस्पति  से होता है. ऐसा जातक जन्मसे ज्ञानी, बुद्धिमान और शिक्षक जैसा होता है. ये अच्छे गुरु और सलाहकार होते हैं. आज आप अपने ज्ञान के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे. आज मंगल और गुरु का संयोजन आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज लोग आपसे सलाह लेकर लाभान्वित होंगे. आज के दिन में आपका फोकस आपके गोल पर रहना चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. आज कोई नया आइडिया आपके काम को गति दे सकता है. ऑफिस में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. आज आप एक अच्छे सलाहकार सिद्ध होंगे. 

फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. धन से संबंधित लेनदेन करते समय सावधानी रखें. यदि आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होने वाला है. आज आपको कोई शानदार डील मिल सकती है. दिखावे या भावनाओं में आकर धन को खर्च करने से रोकना होगा.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपका प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समझने के लिए आगे आना होगा. आपस में समझ बढ़ेगी और फिर एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग भी मजबूत होगी. रिश्तों में एक-दूसरे को नियंत्रित करने की कोशिश ना करें. सिंगल जातकों के लिए आज का दिन खुश खबर लेकर आने वाला है. पेट से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है. 

Advertisement

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : पीला.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

Featured Video Of The Day
Yusuf Pathan In Laws Arrested In Mumbai CCTV Footage: पानी उड़ने पर Baseball Bat से जानलेवा हमला